【हुड्डा सरकार में मन्त्री रहे गोपाल ने किए थे बड़े”कांड”अब देंगे BJP को समर्थन】

【हुड्डा सरकार में मन्त्री रहे गोपाल ने किए थे बड़े”कांड”अब देंगे BJP को समर्थन】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

IMG 20191025 WA0005

{एयर होस्टेस गीतिका शर्मा जिसकी सुसाइड में तिहाड़ की काल कोठरी तक पहुंच गए थे गोपाल कांडा,थे उस दौरान काँग्रेस सरकार में मंत्री}
[1998 में खराब रेडियो की रिपेरिंग, फिर जूता व्यापारी के बाद रियल स्टेट के बड़े कारोबारी बने गोपाल कांडा ने एयर होस्टेस गीतिका शर्मा के साथ मधुर सम्बन्धों के बाद खोल डाली थी एयर लाइंस कम्पनी]
(कांडा से सम्बन्धों के बूते गीतिका 3 साल के अंदर ही ट्रेनी से बन गयी थी कम्पनी की डायरेक्टर, सम्बन्ध बिगड़ने पर दुबई में कई थी नौकरी)
♂÷हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मौजूदा बीजेपी सरकार को फिर से सत्ता में आने के लिए 6 सीटों की दरकार है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा बिना शर्त बीजेपी को समर्थन देने को तैयार हो गए हैं। कांडा के समर्थन देने की अटकलों के बाद एक बार फिर वो चर्चा में आ गए और इसके साथ ही गीतिका शर्मा का सुसाइड मामला भी लोगों के जेहन में फिर से ताजा हो गया है।
साल 1998 के करीब खराब रेडियो रिपेयर कर कुछ सौ रुपए महीना कमाने वाले कांडा जूता बेचते-बेचते रियल एस्टेस के बड़े कारोबारी बन गए जिसके बाद उन्होंने एविएशन सेक्टर में भी हाथ आजमाने की सोची,यहीं से उनके जीवन में गीतिका शर्मा की एंट्री हुई जिसके बाद कांडा ने अपनी एयरलाइंस कंपनी खोल ली।
गोपाल कांडा ने साल 2008 में गुड़गांव से MDLR एयरलाइंस की शुरुआत की, यह वही एयरलाइंस है जिसमें गीतिका शर्मा एयर होस्टेस थीं।इसका नाम उन्होंने अपने पिता के नाम ‘मुरलीधर लेखा राम’ (MDLR) के नाम पर रखा था हालांकि उनके विवादों में फंसने के बाद साल 2009 में एयरलाइंस का कामकाज बंद हो गया।
एमडीएलआर की सेवा बंद हो चुकी थी पर कंपनी चल रही थी. इसके साथ करीब 40 दूसरी कंपनियां भी चल रही थीं, पैसा और पॉवर अपने साथ गंदगी भी लेकर आई। कांडा ने अपनी कंपनियों में लड़कियों को भर्ती करना शुरू कर दिया छोटी उम्र में ही लड़कियों को बड़े-बड़े पद बांट दिए इन्हीं में से एक लड़की थी दिल्ली की गीतिका।
गीतिका शर्मा पर गोपाल कांडा कुछ ज्यादा ही मेहरबान थे और महज तीन साल के अंदर वो ट्रेनी से कंपनी की डायरेक्टर की कुर्सी तक पहुंच गई। मेहरबानियां बरसती रहीं और गीतिका तरक्की करती गई लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि गीतिका, कांडा और उनकी कंपनी दोनों से दूर चली गई उन्होंने दुबई में नौकरी कर ली पर कांडा ने उन्हें दिल्ली वापस आने पर मजबूर कर दिया, दिल्ली आने के बाद भी कांडा ने गीतिका का पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि कांडा से तंग आकर गीतिका ने 05 अगस्त 2012 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि कांडा की प्रताड़ना की वजह से वह आत्महत्या कर रही हैं इस मामले में कांडा गिरफ्तार हुए।एयर होस्टेस गीतिका शर्मा के आत्महत्या मामले में फंसने के बाद साल 2012 में उन्हें काँग्रेस की हुड्डा सरकार में अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।
गीतिका शर्मा के आत्महत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने गोपाला कांडा के खिलाफ चार्जशीट में आईपीसी की धारा 376, 377 (रेप के लिए दबाव डालना) के तहत आरोप पत्र दायर किया था।इसके अलावा उन पर आईपीसी की सेक्शन 120 बी (आपराधिक षडयंत्र), 201 (सबूत मिटाने की कोशिश), 466 (दस्तावेजों के साथ फर्जीवाड़ा), 468 (ठगने के लिए फर्जीवाड़ा करना) और 469 (किसी के इज्जत को दागदार करने के लिए फर्जीवाड़ा) के तहत भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था,गोपाल कांडा को एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा के आत्महत्या करने के मामले में जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा।जेल से निकलने के बाद कांडा ने हरियाणा लोकहित पार्टी की स्थापना की और इस बार विधानसभा चुनाव जीत गए।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *