【Pok भी जल्द कर लेंगे ​हासिल=मोहसिन रजा】

【Pok भी जल्द कर लेंगे ​हासिल=मोहसिन रजा】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मन्त्री ने कहा कि पाकिस्तान है आतंकवाद की नर्सरी यही हाल रहा तो दुनियां के नक्शे से हो जायेगा गायब}
[अमेठी जिले के प्रभारी मन्त्री मोहसिन रजा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों को सुनकर करे समस्या का समाधान]

IMG 20190918 WA0006

♂÷अमेठी जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान को खुद अपना चेहरा आईना मे देखना चाहिए कि जब पाकिस्तान बना था तो वहा 23% हिन्दू अल्पसंख्यक थे, आज वहां पर अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर अत्याचार हो रहे हैं। यह अंधेरनगरी चौपट राजा जैसा हाल है। अगर पाकिस्तान की यही हरकत रही, तो बहुत जल्द वो दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा।
मोहसिन ने कहा, पाकिस्तान में आतकंवाद की नर्सरी लगती है। धारा 370 हमें पहले ही हटा देना चाहिए था लेकिन हमसे पहले की सरकार ने कभी हिम्मत ही नहीं जुटाई। हमारी सरकार ने धारा 370 को हटाकर पड़ोसी देश की कमर तोड़ दी।उन्होंने कहा कि जल्द ही हम पीओके को भी हासिल कर लेंगे और दुनिया से आंतकवाद का खात्मा हो जाएगा।
एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आये प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा अचानक कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे और संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में जनता की समस्याए सुनी। फरियादियों की समस्या सुनते समय मंत्री ने मौजूद सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियाद लेकर आये फरियादियों के प्रार्थना पत्र पर तुरंत कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण करें।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *