【नीतीश उनके साथ हैं जो नाथूराम गोडसे की विचारधारा को मानते हैं=PK】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्व JDU नेता प्रशांत किशोर ने पटना में प्रेस कान्फ्रेंस कर नीतीश कुमार व जेडीयू पर जमकर साधा निशाना कि क्या बिहार की तरक्की हुई विशेष दर्जा मिला?}
[जेडीयू सांसद RCP सिंह ने कहा किसी की इतनी हैसियत नही की नीतीश को सर्टिफिकेट दे सके तो अजय आलोक ने कहा मानसिक रूप से अस्थिर है पीके]
(जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद स्वीकार नही करना चाहिए था ये राजनीतिक अनैतिकता है, उन्होंने एक घण्टे भी राजनीति के लिए नही दिया है)
♂÷राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार उनके साथ हैं जो नाथूराम गोडसे की विचारधारा को मानते हैं, लेकिन गांधी और गोडसे एक साथ नहीं चल सकते हैं। प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि वह पंद्रह साल की सत्ता का दावा करते हैं, लेकिन क्या बिहार में तरक्की हुई, विशेष दर्जा मिला? उन्होंने सीएम नीतीश के बिहार के विकास के दावे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विकास के 20 बड़े मानकों में आज भी बिहार की स्थिति साल 2005 जैसी है।29 जनवरी को जेडीयू से निष्कासित होने के बाद पटना पहुंचे प्रशांत किशोर के इन बयानों ने बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है, जेडीयू-बीजेपी ने पीके के इन बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विचारधारा से समझौता करने के प्रशांत किशोर के आरोपों का जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि किसी की इतनी हैसियत नहीं की नीतीश कुमार को सर्टिफ़िकेट दे सके। नीतीश कुमार की सियासत को देश जानता है। वह कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं करते हैं।
PK के बिहार के विकास पर सवाल खड़ा करने पर जेडीयू सांसद ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से बिहार में कितना विकास हुआ है यह देश ने देखा है। बिहार जिस हाल में था और जहां है ये किसी से छिपा हुआ नहीं है।PK के बिहार में रहने और युवाओं की फ़ौज बनाने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि किसी के रहने न रहने से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है।
इस बीच जेडीयू नेता अजय आलोक ने सबसे कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘कोई ऐसी बात तब ही करता है, जब वह मानसिक रूप से अस्थिर हो। एक तरफ वह कहते हैं कि नीतीश कुमार मेरे पिता की तरह हैं, दूसरी तरफ पिता कि जो कमियां नहीं हैं, उसके बारे में भी बता रहे हैं।
दूसरी तरफ, जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं करना चाहिए था. यह राजनीतिक अनैतिकता है, मैं चाहता हूं साल 2020 के चुनाव में पराजित होने वाली पार्टी में उनका भी नाम हो। अब तक एक घंटे भी उन्होंने राजनीति के लिए नहीं दिए।
प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कहा कि वे एक तरफ़ नीतीश कुमार को पितातुल्य बता रहे हैं जिन्हें वो पिता कह रहे हैं उन्होंने तो अपने बॉस के कहने पर उन्हें ही पार्टी से निकाल दिया।अब जब वो जेडीयू से बाहर हो गए तो उनपर निशाना साध रहे हैं अब उन्हें बीजेपी-जेडीयू को हराने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।
वहीं, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि प्रशांत किशोर आरजेडी के लिए कोई विषय नहीं हैं, क्योंकि पीके एक इवेंट मेनेजर हैं,आज वो गांधी और गोडसे की बात कर रहे हैं. कल तक दोनों के साथ काम कर रहे थे. हालांकि, पीके ने जेडीयू को आईना दिखा दिया है।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img