【पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे उप्र सरकार=के विक्रम राव】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकारों ने अपने चार दिवंगत साथियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की}
[किसी पत्रकार की दुःखद मृत्यु होने पर उसके परिवार या पत्रकारों के संगठनो को सरकार से भीख मांगने की नौबत न आये इसके लिए राज्य सरकार को बनानी चाहिए पॉलिसी कहा पत्रकारों ने]
(IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 के विक्रम राव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मांग अधिकाधिक मुआवजा देकर दिवंगत उनके श्रम को करें सम्मानित)

IMG 20200904 WA0000 2 1024x473

♂÷यूपी प्रेस क्लब लखनऊ का माहौल बहुत गमगीन भरा रहा । पिछले 50 वर्षों में यह पहला दिन था जब एक साथ चार पत्रकार साथियों को श्रद्धांजलि दी गई । इस कोरोना काल में पीटीआई के वरिष्ठ संवाददाता अमृत मोहन जी, इण्डिया टुडे ( आज तक ) न्यूज़ चैनल के साथी नीलांशु शुक्ला जी, जी न्यूज़ चैनल के कैमरामैन रज्जनलाल रावत जी व उर्दू अखबार के संवाददाता शफीकुर्रहमान जी को सभी पत्रकार साथियों ने नम आंखों से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
श्रद्दांजलि सभा में मौजूद प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक, वेब/ डिजिटल मीडिया के पत्रकार साथियों ने एक आवाज़ में कहा कि राज्य सरकार को पत्रकार हित में एक पॉलिसी बनानी चाहिये, जिसमें किसी पत्रकार की दुखद मृत्यु के बाद उसके परिवार को या पत्रकारों के संगठनों को सरकार से भीख मांगने की नौबत ना आए । शोक सभा में सभी पत्रकार गणों ने तय किया गया कि योगी सरकार पर पत्रकार हितों के लिए ठोस नियमावली बनाए जाने को लेकर दबाव बनाया जाएगा ।

श्रद्धांजलि सभा में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह, लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिव शरण सिंह, महामंत्री के० विश्व देव राव, सचिव विनीता रानी बिन्नी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश पांडे ने शोकसभा को संबोधित करते हुए सभी साथियों को नमन किया और उनकी यादों को एक दूसरे के साथ साझा किया ।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव, यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र सिंह व यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश महामंत्री पीके तिवारी की तरफ से चारों पत्रकार साथियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।
इस मौके पर आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के विक्रम राव ने सपने शोक सन्देश में कहा कि कुछ ही दिनों में 4 पत्रकार साथियों का जाना बेहद दुखद है । उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कोरोना काल में सभी पत्रकार साथियों को बेहद ही सजग रहकर कार्य करना होगा । श्री राव ने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि दिवंगत पत्रकार साथियों को अधिक से अधिक मुआवजा देकर उनके श्रम को सम्मानित करने का काम करें ।
शोक सभा में आज तक न्यूज़ चैनल के शिवेंद्र श्रीवास्तव, हरीश कांडपाल, आशीष श्रीवास्तव, इंडिया टीवी के विशाल प्राताप सिंह, ज़ी – न्यूज़ के पवन सिंह सेंगर, न्यूज़ – 18 चैनल से अनामिका सिंह व उपेन्द्र सिंह यादव, न्यूज़ नेशन से अमित कुमार, न्यूज़ 1 इंडिया से अवनीश विद्यार्थी, रिपब्लिक भारत टीवी से जितेश अवस्थी, टाइम्स नाऊ चैनल के मनोज मिश्रा, A-1 टीवी से अमरीश सिंह, राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कार्यकारिणी सदस्य संजोग वॉल्टर, अंकित श्रीवास्तव व् अनिल सैनी, राज्यसभा टीवी के अविनाश निगम, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के मीडिया प्रभारी नितिन श्रीवास्तव, सदस्य अमिताभ नीलम, देवराज सिंह, मुकुल मिश्रा, शिकोह आज़ाद, सुशील दुबे, उबेद नासिर, डी पी शुक्ला, राजीव तिवारी, अमित सिंह, रेनू निगम, अजय सिंह चौहान, अर्चना गुप्ता, योगेश दिक्षित, विजय त्रिपाठी, गंगेश मिश्रा, अतीकुर्रहमान, कामरान बेग, जितेंद्र यादव, सर्वेश कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सहित सैकड़ों पत्रकारों ने चारों दिवंगत पत्रकार साथियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

Hot this week

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

Topics

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img