IMG 20201230 WA0007

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{RK HIV रिसर्च एंड केयर सेंटर के चेयरमैन डॉ धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य मन्त्री से मिला प्रतिनिधिमण्डल}
♂÷RK HIV AIDS Research and care centre Chairman डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मन्त्री से मिलकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के संदर्भ में मिला।
इस बाबत जानकारी देते हुए चैयरमैन डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के बाबत रूपरेखा प्रस्तुत की,जिस पर स्वास्थ्य मन्त्री राजेश टोपे ने सभी पहलुओं पर गौर करते हुए उनकी संस्था के द्वारा आयोजित की जाने वाले शिविर के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हर सम्भव मदद देने की बात कही है।
कैबिनेट मन्त्री को चैयरमैन ने आरके एड्स रिसर्च एंड केयर सेण्टर के द्वारा किये जा रहे स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यों की बाबत जानकारी दी।
डॉ कुमार ने बताया कि उनकी संस्था को देशभर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने को लेकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड से लेकर तमाम अवॉर्ड मिल चुके हैं।
जिस पर स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने उनकी संस्था व उनकी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर डॉ धर्मेन्द्र कुमार के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी हितेश के पटेल,सामाजिक कार्यकर्ता डीए चौगुले,नेहाल चौगुले और असलम शाह मौजूद रहे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *