IMG 20210103 WA0006 2

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{वुडलैंड्स हॉस्पिटल की CEO व MD डॉ रुपाली बसु ने कहा बुधवार को डिस्चार्ज करने के बाद घर पर दादा की हालत पर रखी जायेगी नज़र}
[सोमवार को उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन द्वारा गाँगुली का लिया हालचाल तो केन्द्रीय मन्त्री अनुराग ठाकुर ने अस्पताल पहुँचकर दादा से की थी मुलाकात]
♂÷BCCI चेयरमैन व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गाँगुली की सेहत में तेज़ी से सुधार हो रहा है जिस पर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनको बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल की सीईओ और एमडी डॉ. रुपाली बसु ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कल (बुधवार) हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने साथ ही बताया कि डिस्चार्ज होने के बाद अभी घर पर उनकी हालत पर नजर रखी जाएगी।
इससे पहले सोमवार को उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायुडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी, जबकि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने हॉस्पिटल पहुंचकर गांगुली का हालचाल लिया था। नायुडू और मोदी ने गांगुली के परिवार के साथ फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में ताजा जानकारी ली।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़,मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई मन्त्री व दिग्गज नेता भी अस्पताल पहुँचकर  गांगुली से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।
मालूम हो कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गाँगुली को शनिवार को अपने घर पर जिम करने के दौरान सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें कोलकाता के निजी वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल जांच के बाद पता चला कि उन्हें हल्का दिल का दौरा पड़ा था और उनकी धमनियों में तीन ब्लॉक पाए गए।
इस बीच वुडलैंड्स हॉस्पिटल की नौ सदस्यीय मेडिकल टीम ने कार्डिक विशेषज्ञ रमाकांत पांडा और देवी शेट्टी से वचुर्अल कॉन्फ्रेंस के जरिए गांगुली के आगे के इलाज पर चर्चा की थी। डॉ पांडा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भी फिजिशियन हैं।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *