★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{अकिंचन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ अमरनाथ पांडेय ने मुख्य अतिथि व निर्वतमान अध्यक्ष, महासचिव को शॉल देकर किया सम्मानित}
♂÷होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश यूनिट के पदाधिकारियों ने शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के पूर्व रजिस्ट्रार तथा वर्तमान श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर एसपी सिंह, महासचिव डॉक्टर डी एस सिंह, उपाध्यक्ष डॉक्टर अमरीश राय तथा डॉक्टर जफरुल हसन जॉइंट सेक्रेटरी डॉ अमरनाथ पांडे तथा डॉ देवेश दुबे ने शपथ ली तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर बीडी पांडे, डॉक्टर बीके पांडेय,डॉक्टर भक्तवत्सल,डॉक्टर सफी अहमद आदि सदस्यों ने शपथ लिया।

अंत में अकिंचन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ अमरनाथ पांडे ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्रम देकर भेंट किया तथा निवर्तमान अध्यक्ष व महासचिव को शॉल देकर विदाई किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वाराणसी टीम का प्रमुख योगदान रहा।
जिसमें प्रमुख रूप से डॉक्टर डीके पांडे डॉक्टर अमरीश राय डॉक्टर मान बेस पांडे डॉ रजनीश सिंह डॉ बृजेंद्र तिवारी डॉ संपूर्णानंद अस्थाना डॉ नेहा दुबे डॉक्टर संदीप सिंह आदि लोगों ने विशेष सहयोग की है। अंत में आयोजक मंडल की तरफ से सभी को धन्यवाद दिया गया।






















