★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बीजेपी सांसद कोटक ने कहा कि ये एक्सटॉर्शन की सरकार है,100 करोड़ की उगाही का आएगा सच सामने}
[पूर्व सांसद डॉ किरीट सोमैया ने कहा कि सचिन वझे गृहमंत्री अनिल देशमुख का वसूली एजेंट था,ऐसे में सरकार को चाहिए कि तुरंत गृहमंत्री पद से देशमुख को हटाया जाए]
(मुम्बई के पुलिस कमिश्नर रहे परमवीर सिंह ने आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा थी कि गृहमंत्री अनिल देशमुख के कहने पर 100 करोड़ की उगाही पर था सचिन वझे)
♂÷देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले शहर मुम्बई के पुलिस कमिश्नर रह चुके परमबीर सिंह के इस पद से विदाई के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे 100 करोड़ की वसूली वाले पत्र ने महाविकास अघाड़ी सरकार ख़ासकर एनसीपी नेता व गृहमंत्री अनिल देशमुख के ऊपर सियासी संकट ला दिया है।
जिसको लेकर अब मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों ने सरकार व गृहमंत्री को निशाने पर ले लिया है।
मालूम हो कि आज शनिवार को मुम्बई पुलिस कमिश्नर रहे परमवीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा था कि गृहमंत्री अनिल देशमुख के दबाव पर सस्पेन्ड API सचिन वझे को बार,रेस्टोरेंट व बिजनेसमैन लोगों से 100 करोड़ रुपये वसूली करने को लगाया गया था।

राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख के वसूली के आरोप और गृहमंत्री अनिल देशमुख के सफाई देने के बाद बीजेपी जमकर हमलावर हो चुकी है इसी क्रम में सांसद मनोज कोटक ने कहा कि ये एक्सटॉर्शन की सरकार है,100 करोड़ की उगाही ये सच सामने आया।
सांसद मनोज कोटक ने गृहमंत्री अनिल देशमुख और परमबीर सिंह और सचिन वज़े इन तीनों का नारको टेस्ट कराने की मांग की है ताकि सच सामने लाया जा सके।
उधर पूर्व सांसद व वरिष्ठ बीजेपी नेता डॉ. किरीट सोमैया ने भी सरकार, गृहमंत्री पर जबरदस्त हमला बोला।
उन्होंने कहा कि परमवीर सिंह ने कहा कि सचिन वझे गृहमन्त्री अनिल देशमुख के लिए वसूली का काम करता था वह उनका वसूली एजेंट था,जो कि शर्मनाक है, ऐसे में सरकार को चाहिए कि अनिल देशमुख को तुरंत गृहमंत्री के पद से हटाये।
कुल मिलाकर मुकेश अम्बानी के एंटीलिया के बाहर मिले विस्फोटक मामले के बाद वैसे ही शिवसेना व सरकार के ख़ास माने जाने वाले परमवीर सिंह व सचिन वझे को लेकर हमले झेल रही उद्धव सरकार के सामने परमवीर के इस पत्र ने गम्भीर सियासी संकट खड़े कर दिए हैं तो वहीं NIA पहले ही सचिन वझे को गिरफ्तार कर चुकी है एंटीलिया मामलें में।
उधर शुक्रवार को दिल्ली जाकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलकर लौटे गृहमंत्री अनिल देशमुख को क्या गृहमंत्री पद से चलता कर विपक्ष के हमलें को थामने का प्रयास किया जाएगा कि महाविकास अघाड़ी सरकार के शिल्पकार शरद पवार मामलें को ठंडे होने तक ऐसे ही चलते रहने देंगे।






















