★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{राज्यपाल कोश्यारी व फडणवीस की उपस्थिति में दीप कमल फाउंडेशन करेगा पत्रकार भाऊ तोरसेकर का सम्मान}
[समारोह संयोजक अमरजीत मिश्रा ने बताया कि डॉ.मुखर्जी की कुर्बानी को याद रखने के लिए यह फाउंडेशन पिछले 8 वर्षों कर रहा आयोजन]
♂÷ जनसंघ – बीजेपी के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर एक सारगर्भित समारोह आयोजित किया जा रहा है,जिसमें राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी और नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के हाथों वरिष्ठ पत्रकार भाऊ तोरसेकर को डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्मृति सम्मान प्रदान किया जायेगा।समारोह का स्वरुप कोविड नियमों को ध्यान में रख कर अति सूक्ष्म रखा गया है।अपनी तीक्ष्ण लेखनी से राजनेताओं और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ जनमत तैयार करने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री तोरसेकर का अभिनंदन होगा।
मुंबई की सामाजिक संस्था दीप कमल फाउंडेशन द्वारा बुधवार 23 जून को आयोजित होनेवाले इस समारोह के संयोजक व मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने बताया कि स्वतंत्र भारत में देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले डॉ मुखर्जी की कुर्बानी को याद रखने के लिए फाउंडेशन पिछ्ले 8 वर्षों से यह आयोजन करता आ रहा है।
अपनी धारदार लेखनी से ज्वलंत विषयों पर तटस्थ विचार रखने वाले किसी वरिष्ठ पत्रकार को डॉ मुखर्जी की स्मृति में सम्मानित करने की परम्परा है,इसी के तहत कई दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार भाऊ तोरसेकर को सम्मानित किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता के बाद जम्मू कश्मीर में लागू परमिट प्रथा के विरोध में डॉ मुखर्जी ने 11 मई 1953 को बिना परमिट के कश्मीर में प्रवेश किया था और 23 जून 1953 को ही संदेहावस्था में कारावास में ही मृत पाये गए थे। ‘कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है’ यही सन्देश देने के लिए डॉ मुखर्जी ने यह कदम उठाया था।श्री मिश्र ने बताया कि देश भर में डॉ मुखर्जी के सपनों को साकार करनेवाली सरकार है और वह देश की एकता – अखंडता को बनाये रखते हुए उसकी वैश्विक ख्याति को भी पुष्पित – पल्लवित कर रही है।






















