★मुकेश शर्मा★
★भोपाल★
{सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,
कलैक्टर एस सतीश कुमार ने नहीं उठाया फोन}
[अधीक्षक केंद्रीय जेल ग्वालियर मनोज साहू ने कहा कि भवन जर्जर हालत में थी इसलिए गिर गया,कैदियों को केंद्रीय जेल ग्वालियर शिफ़्ट किया जा रहा]
(ख़बर लिखे जाने तक डीजी जेल गाजीराम मीणा भिंड जेल पहुँच चुके हैं तो पीडब्ल्यूडी और जेल विभाग संयुक्त रूप से जाँच कर सौंपेगे रिपोर्ट गृह व जेलमंत्री को)
♂÷ भोपाल/भिण्ड प्रशासन का अमला कितना लापरवाह है ये बात आज सुबह भिण्ड में देखने को मिली आज तक़रीबन 5 बजकर 15 मिनट पर सुबह भिण्ड उपजेल में बैरक की छत गिरने से 21 कैदी घायल हो गये,जेल की छत गिरने और कैदियों के घायल होनेसे प्रशासन में हड़कंप मचगया।आनन फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जिसमें गंभीर रूप से घायल एक कैदी को ग्वालियर रेफ़र किया गया है।बाक़ी अन्य कैदीयों का उपचार जिला अस्पताल में दिया जा रहा है । जेल में अन्य सभी कैदी सुरक्षित हैं,कैदीयों को अन्य जेलों में शिफ़्ट करने की कार्यवाही भी की प्रारंभ की जा रही है ।भिण्ड उपजेल में वर्तमान में 255 केदी बंद है। घटना का बड़ा कारण भिण्ड में हो रही लगातार वर्षा है,भिण्ड शहरी क्षेत्र में अबतक 592 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है जो पिछली साल हुई 139 एमएम वर्षा से लगभग 4 गुना अधिक है।
घायल कैदियों में घनश्याम बौहरे पुत्र रामकरन बौहरे 35 निवासी गोविन्द नगर ग्राम कुरथरा, केशव शिवहरे पुत्र रामभरोसे शिवहरे 37 निवासी गोविन्द नगर, ओमप्रकाश परमार पुत्र जयपाल सिंह 29 निवासी अम्बाह बरबाई, गुड्डू उर्फ कृष्णकांत पुत्र कैलाश नारायण 40 निवासी दबोहा भिण्ड, सोनू उर्फ शत्रुघन सिंह पुत्र मोहन सिंह 31 निवासी शिवाजी नगर ग्राम पचैरा, अर्जुन राजावत पुत्र मर्जाद उर्फ भूप सिंहज35 निवासी पनिया सेसो थाना इटावा, अंकित लोधी पुत्र रामधुन 21 निवासी मुडिय़ाखेड़ा भिण्ड, राजीव औझा पुत्र अजय औझा 24 निवासी बीटीआई रोड़ महावीर नगर भिण्ड, आकाश जाटव पुत्र राकेश जाटव 23 निवासी ग्राम गिरधारीपुर अजीतमल औरैया, बॉबी पुत्र भागीरथ जाटव 23 निवासी ग्राम रतनुपुर गडिय़ा, दिलीप यादव पुत्र जयवीर यादव 22 निवासी गीता भवन चौराहा पोस्ट ऑफिस के आगे, राहुल पुत्र संजीव सिंह तोंमर 20 निवासी नबादा बाग भिण्ड, रमेश सोनी पुत्र रामशंकर सोनी 27 निवासी हनुमान बजरिया, बन्टू भदौरिया उर्फ शैलेन्द्र पुत्र रामेश्वर भदौरिया 38 निवासी ग्राम बिजपुरी भिण्ड, महिपत सिंह पुत्र शिवराम सिंह राजावत 19 निवासी ग्राम पुलावली, थाना ऊमरी, छोटू रावत पुत्र पंचम रावत 19 निवासी पुरानी बस्ती भिण्ड, दशरथ भदौरिया पुत्र रामप्रकाश भदौरिया 32 निवासी रिदौली, रोहित भदौरिया पुत्र ब्रिजेन्द्र भदौरिया 25 निवासी खडेरी पुरा, उदय पुत्र कप्तान सिंह 27 , शिवराम पुत्र हरेन्द्र राजावत 50 निवासी पुलावली, रामौतार पुत्र विद्याराम जाटव हैं।आश्चर्य की बात तो ये है कि इतनी बड़ी घटना होने का बाद कोई जिम्मेदार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ सभी के मोबाइल फोन पर घण्टी जाती है किसी ने फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई इससे लगता कि आम आदमी की जिंदगी के प्रति शासन और प्रशासन कितना संबेदन शील है?
हालांकि खबर लिखे जानेतक डीजीपी जेल गाजीराम मीणा भिण्ड जेल पहुंच चुके हैं खबर है कि पीडब्ल्यूडी और जेल विभाग संयुक्त रूपसे जांच करेगा और जांच रिपोर्ट गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सौंपी जाएगी।
इनका कहना है
अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है भवन जर्जर हालत में था इसलिए गिरगया,मेंटीनेंस तो होता रहता है अभीतो कैदियों को केंद्रीय जेल ग्वालियर में शिफ्ट किया जारहा है उसके बाद कोई कार्यवाही होगी।
मनोज साहू
अधीक्षक केंद्रीय जेल ग्वालियर






















