★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{यात्रा प्रमुख विधायक संजय केलकर व मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने बताया कि जनता से संवाद स्थापित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर निकलेगी यात्रा}
[इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, कपिल पाटिल,डॉ. भारती पवार व ड़ॉ. भागवत के नेतृत्व में बीजेपी निकालेगी यात्रा]
♂÷केंद्रीय मंत्रिमंडल के नारायण राणे, डॉ. भारती पवार, डॉ. भागवत कराड और कपिल पाटील ये चार नवनियुक्त मंत्री जनता से संवाद स्थापित करने के लिए 16 अगस्त से राज्य के विभिन्न भागों में जनआशीर्वाद यात्रा निकालने वाले है।
उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने शुक्रवार को दी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न पत्रकार परिषद में वे बोल रहे थे। इस यात्रा के प्रमुख विधायक संजय केलकर इस दौरान उपस्थित थे।
उपाध्ये ने कहा कि, केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटील की यात्रा 16 से 20 अगस्त तक, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार की यात्रा 16 से 20 अगस्त तक, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड की यात्रा 16 से 21 अगस्त तक रहेगी तो केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे की यात्रा 19 से 25 अगस्त की समयावधि में निकलने वाली है।
यात्रा प्रमुख विधायक संजय केलकर ने कहा कि, कपिल पाटील की यात्रा ठाणे, रायगड जिले में 570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। डॉ. भारती पवार की यात्रा पालघर, नाशिक, धुले, नंदुरबार इन पांच जिलों की 5 लोकसभा मतदाता क्षेत्र में 431 किलोमीटर की यात्रा रहेगी। डॉ. भागवत कराड की यात्रा मराठवाड़ा के 7 लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 623 किलोमीटर की रहेगी। नारायण राणे की यात्रा 19 अगस्त को मुंबई से शुरू होगी।वसई- विरार महापालिका क्षेत्र और रत्नागिरी- सिंधुदुर्ग जिले में यह यात्रा 650 किलोमीटर की होगी। इन यात्राओं के दौरान चारों मंत्री समाज के विभिन्न समूहों से उनकी समस्याओं को समझ के लेंगे साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे।
विधायक निरंजन डावखरे, विधायक सुनील राणे, विधायक अशोक उईके, प्रमोद जठार, राजन नाईक इस यात्रा के समन्वयक के रुप मे काम देखेंगे, यह भी विधायक केलकर ने जानकारी दी।






















