★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मुंबई के हिंदीभाषियों में खुशी की लहर जौनपुर की बेटी का मुंबई में हुआ सम्मान}
♂÷अपने जमाने के तेज तर्रार आई पी एस अधिकारी रहे वाय पी सिंह व पोस्टल सर्विसेस की पूर्व अधिकारी एडवोकेट आभा सिंह की बेटी ईशा सिंह के आई पी एस चुने जाने पर मुंबई के हिंदीभाषी समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तरभारतीय नेता अमरजीत मिश्र ईशा को बधाई देने रविवार को वर्ली स्थित उनके घर पहुंचे।उन्होने मां एडवोकेट आभा सिंह व भाई एडवोकेट आदित्यप्रताप सिंह की उपस्थिति में ईशा का शॉल ओढा कर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
ईशा के परिवार में भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के कई अधिकारी हैं।ईशा के नाना उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर स्थित पखरौली गाँव के रणबहादुर सिंह आईपीएस रहे तो मामा भी भारतीय राजस्व सेवा के उच्च पदस्थ अधिकारी हैं।ईशा के दादा जौनपुर के जवंशीपुर रहनेवाले थे।
अपनी माटी से जुड़ी ईशा सिंह और उनके भाई आदित्य सिंह की गणना इन दिनों अच्छे वकीलों में होती है।
पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि प्रशासनिक सेवा की परीक्षा देने से पहले ही ईशा अपने चयन को लेकर आश्वस्त थी।