IMG 20211003 WA0001

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{हमले की किसी ने नही ली है जिम्मेदारी, तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की माँ के लिए आयोजित था एक स्मारक सेवा}
♂÷काबुल में एक मस्जिद के पास हुए भीषण विस्फोट नें कई नागरिकों के मारे जाने की खबर है. समाचार एजेंसी एएफपी ने तालिबान के हवाले से लिखा बताया कि काबुल में आज एक भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग मारे गए हैं. तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्विटर पर लिखा, “रविवार को काबुल में ईद गाह मस्जिद के प्रवेश द्वार को एक बम से निशाना बनाया गया, जिसमें कई नागरिक मारे गए. काबुल में ईदगाह मस्जिद को निशाना बनाकर ये विस्फोट किया गया जहां तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद की मां के लिए एक स्मारक सेवा आयोजित की जा रही थी.”
गौरतलब है कि तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां का निधन पिछले सप्ताह हुआ था. इस कार्यक्रम के लिए संबंधियों और लोगों को भी आमंत्रित किया गया था. न्यूज एजेंसी को एक दुकानवाले ने बताया कि उसने धमाके के बाद गोलियों की आवाज भी सुनी. ब्लास्ट से पहले तालिबान ने प्रार्थना सभा के लिए रोड ब्लॉक किया था.

इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, अगस्त के मध्य में तालिबान के अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में लेने के बाद से, इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों द्वारा उनके खिलाफ हमले बढ़ गए हैं.

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *