★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{दिवंगत अभिनेता त्रिवेदी के भतीज़े कौस्तुभ ने कहा मंगलवार की रात 10 बजे हुआ निधन,कुछ सालों से चल रहे थे बीमार}
♂÷रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक धारावाहिक रामायण के रावण अरविन्द त्रिवेदी नहीं रहे। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत की खबर की उनके एक करीबी रिश्तेदार ने पुष्टि की है। आखिरी समय में वे मुंबई में थे। पिछले काफी दिनों से वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि ‘मंगलवार रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि वे पिछले कुछ सालों से लगातार बीमार चल रहे थे। पिछले तीन साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी। ऐसे में उन्हें दो-तीन बार अस्पताल में भी दाखिल कराना पड़ा था।
रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी अभिनेता अरविंद के निधन पर शोक जाहिर किया है। सुनील ने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। वे मेरे पिता समान थे। मैंने अपना गाइड और
एक बेहतरीन इंसान को खो दिया।’ सुनील लहरी के अलावा भी कई सेलेब्स और फैन्स ने अरविंद को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।






















