★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में दो दिवसीय दौरे पर प्रतिनिधिमंडल पहुँचा है मॉरीशस,होंगे पर्यटन क्षेत्र समेत होंगे व्यापारिक समझौते
फडणवीस मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रुपुन,प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जगन्नाथ से मुलाकात के साथ ही दूसरे दिन मराठी समुदाय से करेंगे बातचीत
♂÷आज शुक्रवार 28 अप्रैल को
राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक प्रतिनिमण्डल दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह मॉरीशस पहुँचा।
इस दौरे में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम शाम को प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जगन्नाथ के हाथों सम्पन्न हुआ।उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के गलें में पुष्पहार पहनाकर व प्रणाम करके नमन किया।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस नें भी मराठा छत्रप वीर शिवाजी महाराज के गले में पुष्पहार पहनाकर उनको याद किया।
शुक्रवार को ही को मॉरीशस इंडिया बिजनेस कम्युनिटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मॉरीशस की विभिन्न कंपनियों के साथ बैठकें सम्पन्न हुई जिसमें पर्यटन समेत कुछ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। देवेंद्र फडणवीस मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपून से सद्भावना भेंट करेंगे।इस अवसर पर मॉरीशस के विदेश मंत्री गनू भी साथ होंगे।इसके पश्चात देवेंद्र फडणवीस मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से भी मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र का प्रतिनिधिमंडल यहां शाम 7.30 बजे मराठी समुदाय द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

दूसरे दिन मॉरीशस में रहने वाले मराठी समुदाय के लोगों के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित है।




