★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
*गौतमबुद्धनगर में श्रम कानूनों को लागू कराने की प्रक्रिया है शिथिल जिसके चलते होता है श्रमिकों का उत्पीड़न कहा श्रमिक नेताओं नें*♂÷उत्तरप्रदेश के गौतम बुध नगर की मासिक बैठक डीएम कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर संपन्न हुई।उप श्रम आयुक्त धर्मेंद्र कुमार ने पिछली बैठक की समीक्षा रिपोर्ट रखी। बैठक में सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर ने उप श्रम आयुक्त द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कई कारखानों कि श्रमिकों की समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं किया गया साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में श्रम कानूनों को लागू कराने की प्रक्रिया बहुत ही शिथिल है, जिसके चलते श्रमिकों का उत्पीड़न हो रहा है।बैठक में सहायक श्रम आयुक्त शंकर लाल की अनुचित कार्य प्रणाली के लिए शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।बैठक में श्रम विभाग के सभी अधिकारी/ कर्मचारी व उद्योगपतियों की एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में सीटू नेता रामस्वारथ, मुकेश कुमार राघव, इंटक नेता डॉक्टर के.पी. ओझा, एचएमएस के नेता आरपी सिंह चौहान, यूटीयूसी के नेता सुधीर त्यागी, ऐक्टू के नेता अमर सिंह, एल पी एफ के नेता आरएन सिंह, टीयूसीआई के नेता उदय चंद्र झा आदि ने श्रमिकों की समस्याओं को रखा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी ने बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान करने का निर्देश श्रम विभाग के अधिकारियों को दिया।




