(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
मुंबई अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बाजपेई ने की जेडी(एस) की नई कार्यकारिणी की घोषणा
पार्टी नागरिक मुद्दों सहित Gen Z की चिंताओं को दूर करने के उठायेगी आवाज़ कहा सुरेन्द्र कुमार बाजपेई ने
जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच. डी. देवेगौड़ा के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष नाथाभाऊ शेवाले के मार्गदर्शन में, मुंबई जेडी(एस) के अध्यक्ष सुरेंद्रकुमार बाजपेयी ने चर्चगेट स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में नवगठित मुंबई कार्यकारिणी की घोषणा की।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निलेशभाई कंटारिया और महाराष्ट्र जेडी(एस) के उपाध्यक्ष सुहास बने सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
मुम्बई अध्यक्ष द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर सलीम भाटी,प्रधान महासचिव संजीवकुमार सदानंदन,उपाध्यक्ष एडवोकेट आर. जे. सिंह, निलेश घाडगे,
महासचिव अकबर शेख, मनीष चव्हाण,कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शांति नायक,
उत्तर भारतीय सेल अध्यक्ष राजेंद्र यादव को बनाया गया है।
वहीं उत्तर मुंबई सुजीत कटियार,उत्तर पूर्व मुंबई शुभम पवार,उत्तर पश्चिम मुंबई अनिल धोतरे,उत्तर मध्य मुंबई प्रशांत शेडगे,दक्षिण मुंबई का दायित्व मुनाफ दादानं को सौंपा गया है।
पहली बैठक में, समिति ने आम मुंबईकरों को प्रभावित करने वाली प्रमुख नागरिक और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को उठाने का संकल्प लिया है। जिसमें जेन जी और युवाओं से जुड़ी आकांक्षाओं को संबोधित करने पर विशेष जोर दिया गया।
अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बाजपेई ने ने 5-सूत्रीय सार्वजनिक कार्रवाई चार्टर की रूपरेखा प्रस्तुत की जिसमें खाद्य सुरक्षा में कम आय वाले परिवारों के लिए राशन के निर्बाध और पारदर्शी वितरण को सुनिश्चित करना।
सार्वजनिक परिवहन में राहत लोकल ट्रेनों और बेस्ट (BEST) बसों में पीक-आवर्स की अत्यधिक भीड़ से निपटने के लिए सेवाओं के विस्तार की मांग करना।
मुंबई की जर्जर सड़कों और खड्डों की तत्काल मरम्मत की मांग करना।
बिजली की भारी-भरकम दरों का विरोध करना और उचित दरों की वकालत करना।
निजी अस्पतालों के द्वारा मरीजों से अत्यधिक शुल्क लेने के खिलाफ लड़ाई लड़ना और सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवा सुगमता पूर्वक दिलाने के लिए जोर देना प्रमुख होगा।




