नायाब तरीकाः प्लास्टिक के दाने की बिल्टी पर शराब की तस्करी

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

पुलिस नें ट्रक के अंदर से 55 लाख की शराब की जब्त,कार्यवाही करने वाली पुलिस को एसएसपी ने दिया 25 हजार का इनाम

शराब तस्करी के लिए नए नए पैंतरे तस्कर अपना  रहे हैं। अब मथुरा में पुलिस ने ट्रक से 55 लाख की शराब जब्त की है। प्लास्टिक के दाने की बिल्टी पर ट्रक से शराब की तस्करी की जा रही थी। बिल्टी दिखा कर तस्कर पुलिस को चकमा दे कर निकल जाते थे। इस तरह की जुगत से वह लगातार तस्करी कर रहे थे और इस बार भी मथुरा तक पहुंचने मे सफल रहे लेकिन इस बार मथुरा में तस्कर धरे गये। पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

थाना जैत पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में ट्रक नंबर एचआर 37 डी 5482 को एनएच 19 पर पकडा। ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख है। जबकि ट्रक के अंदर मिलीं 610 पेटी (5490 लीटर) शराब की अनुमानित कीमत 55 लाख रूपये है। ट्रक चालक सरबजीत सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम थुवा थाना गुनौर जनपद पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया है। थाने पर धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम व धारा 318, 338, 340 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस के मुताबिक अंग्रेजी शराब के सम्बन्ध मंे बिल्टी, कागजात तलब किये गये तो ड्राइवर के पास एक कूट रचित फर्जी प्लास्टिक के दाने की बिल्टियां मिलीं जिसको अभियुक्त सरबजीत और अभियुक्त प्रवीन दहिया नाम पता अज्ञात द्वारा मिल कर तैयार किया गया था और ड्राइवर सरबजीत बंद बाडी ट्रक में गैर प्रान्त की शराब को लोड कर यूपी से होकर छत्तीसगढ़ बेचने के लिये ले जा रहा था। प्रवीन दहिया व सरबजीत को वाट्सऐप काल पर माल को पहुचाने के लिये बताता है और माल को प्रवीन दहिया द्वारा जहां बताया जाता है वहां ले जाकर सरबजीत द्वारा उतार दिया जाता है। शरबजीत व प्रवीन दहिया शराब की तस्करी करने के लिये इसी गाडी के रजिस्ट्रेशन नम्बर पर प्लास्टिक के दाने की फर्जी बिल्टी तैयार करते हैं ताकि पुलिस चेकिंग से बचा जा सके।

Hot this week

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

Topics

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...

निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रेरणास्रोत थे शीतला सिंह : न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह

(हसीब सिद्दीकी)(लखनऊ) यूपी प्रेस क्लब में तीसरी पुण्यतिथि पर याद...

भिंड सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

(एचसी पाण्डेय)(भिण्ड) सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img