देवेंद्र फडणवीस नें सपरिवार लगाई त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी

देवेंद्र फडणवीस नें सपरिवार लगाई त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी

(मुकेश सेठ)
(मुंबई)

माँ गंगा- यमुना व सरस्वती को मुख्यमंत्री नें मंत्रोच्चार के बीच चुनरी,दूध,जल आदि अर्पण कर मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री फड़नवीस के प्रयागराज हवाई अड्डे पहुँचने पर कैबिनेट मिनिस्टर नन्द गोपाल गुप्ता (नंदी) नें अगवानी व स्वागत किया

स्नान के बाद मुख्यमंत्री अपने परिवार,पूर्व गृह राज्यमंत्री व बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह आदि के साथ बनारस के लिए हुए रवाना

IMG 20250214 WA0006 914x1024

तीर्थराज कहे जाने वाले संगमनगरी प्रयागराज में 144 वर्ष उपरांत बने नक्षत्र योग के दौरान आयोजित महाकुंभ के पुण्य का भागी बनने के लिए देश विदेश से अब तक 50 करोड़ से अधिक की संख्या में स्नान कर चुके है तो वहीं आज शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी परिवार समेत पुण्य की डुबकी लगा गए।

IMG 20250214 WA0005 1024x488

आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अमृता फड़नवीस, परिवार के सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृपा शंकर सिंह के साथ प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुँचे। जहाँ पर उनकी आगवानी व स्वागत उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि के तौर पर कैबिनेट मिनिस्टर नन्द गोपाल गुप्ता (नंदी) ने की।

मुख्यमंत्री नें सपरिवार गंगा- यमुना व सरस्वती के संगम स्थल त्रिवेणी में मंत्रोच्चारण के बीच पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के दौरान देवेंद्र फडणवीस अपने साथ नहा रहे लोगों के साथ नदी में बालसुलभ मन से लोटे में जल भरकर छई छपाक छई करते दिखे।

IMG 20250214 WA0007 1024x884

स्नान के पश्चात वेदपाठी पंडितों के सस्वर मंत्रोच्चारण के बीच मुख्यमंत्री नें शास्त्र सम्मत ढँग से त्रिवेणी में दूध, जल आदि अर्पण किये।

स्नान के पश्चात मुख्यमंत्री फड़नवीस उनका परिवार व कृपाशंकर सिंह आदि लोग बनारस के लिए निकल गए।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *