(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जाता शोक
प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद व मुंबई में उधोगपति कुंवर हरिवंश सिंह के छोटे सुपुत्र एवं शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के अनुज युवा उद्योगपति दुर्गेश सिंह के हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो जाना अत्यंत दुखद है।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार वालों को सहनशीलता प्रदान करें।
उक्त बातें उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह “इंदु” ने शोक व्यक्त करते हुए कही है।
जिलाध्यक्ष इंदु सिंह ने कहा कि दुर्गेश सिंह जी का निधन जौनपुर से लेकर मुंबई उद्योग व्यापार जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।
ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि दुख की इस घड़ी में व्यापार मंडल जौनपुर शोक संतप्त परिवार के साथ है।
शोक व्यक्त करने वालों में ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब खान, कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्त, नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू, नगर कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार साहू, महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा आदि ने दुर्गेश सिंह प्रमुख रहे।