IMG 20250627 WA0005

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

विधायक ने मसानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से चक्रतीर्थ घाट विश्राम घाट,ध्रुव घाट का किया निरीक्षण और अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

यमुना नदी की स्वच्छता और शुद्धिकरण के लिए पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन सीट से बीजेपी विधायक श्रीकांत शर्मा लगातार नज़र बनाए हुए हैं।
श्रीकांत शर्मा ने आज शुक्रवार सुबह मसानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से चक्रतीर घाट विश्राम घाट  ध्रुव घाट तक निरीक्षण किया।शर्मा यमुना वॉच ट्रीटमेंट प्लांट का नियमित निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता देखी। मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया विधायक श्रीकांत शर्मा ने यमुना शुद्धिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम, जल निगम और सिंचाई विभाग के समस्त संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि कार्य  में कोई भी ढिलाई या लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। प्रत्येक कार्य की प्रगति की नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।योजनाओं को कागज़ों में नहीं, धरातल पर उतारा जाए।
विधायक ने अधिकारियों से कहा मैं स्वयं यमुना वॉच ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य स्थलों का निरीक्षण कर रहा हूँ ताकि कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे। यह केवल एक सरकारी परियोजना नहीं, यह ब्रजवासियों की आस्था, भविष्य और पर्यावरण का प्रश्न है।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि नालों का गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के यमुना नदी में न गिरे। जल निगम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की नियमित मॉनिटरिंग करे।
उन्होंने नगर निगम को यमुना किनारे की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने को  कहा।शर्मा ने कहा नगर निगम, जल निगम, सिंचाई विभाग सहित सभी संबंधित विभाग  नगर आयुक्त अनिल कुमार के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित कर  कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा सभी संबंधित विभाग यमुना की धाराओं को अविरल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए। यदि किसी भी स्तर पर कोताही सामने आई, तो व्यक्तिगत उत्तरदायित्व तय किया जाएगा और दोषियों पर कार्यवाही की अनुशंसा होगी।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, राजकुमार लावानिया , एई वाईपीसीयू शाहजेब इकबाल, जेई नरेश कुमार, महेश काजू, नमामि गंगे बृज संयोजक पंकज चतुर्वेदी, विजय शर्मा, कुंज बिहारी भारद्वाज, हेमंत खंदौली, नरेश शर्मा बब्बू , अखिलेश मिश्रा, विवेक शर्मा, आशीष शर्मा,   गुड्डा पंडित, पार्थ अग्रवाल,  राजेश आदि मौजूद थे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *