(भारत भूषण)
(राँची)
भारत भूषण के नेतृत्व में तीसरी बार चैंपियन बनने का रचा इतिहास
प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया
फाइनल मैच में विशिष्ट अतिथि के रुप में केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे, कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोधकांत सहाय रहे उपस्थित
रांची के खेल इतिहास में मीडिया जगत ने एक बार फिर नया अध्याय जोड़ दिया जब प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के रोमांचक फाइनल में टीम स्वर्णरेखा ने टीम गंगा को 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
जेके इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों का उत्साह और आयोजन की भव्यता देखने लायक रही।
इस जीत की सबसे बड़ी खासियत रही कि टीम स्वर्णरेखा के नेतृत्वकर्ता के रूप में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण प्रसाद का नेतृत्व टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ। उनकी रणनीति, टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की क्षमता ने टीम को चैंपियन बना दिया। उनके नेतृत्व में उनके द्वारा प्रबंधित टीम ने 3 बार मीडिया कप फाइनल जीता है।

यह जीत सिर्फ एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि पत्रकार बिरादरी की एकता और ऊर्जा का प्रतीक बनकर उभरी। टूर्नामेंट में कुल 418 खिलाड़ियों की भागीदारी रही, जिनमें 118 खिलाड़ी आईएफडब्ल्यूजे से जुड़े थे। इससे साफ है कि इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट सिर्फ पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि खेल और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। संगठन का बढ़ता प्रभाव और अनुशासन मैदान पर भी साफ दिखाई दिया।
फाइनल मुकाबले के दौरान कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जिनमें भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुबोध कांत सहाय शामिल रहे। टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
मीडिया कप 2026 ने यह साबित कर दिया कि आईएफडब्ल्यूजे का परचम सिर्फ पत्रकारों के हितों की लड़ाई में ही नहीं, बल्कि खेल के मैदान में भी बुलंद है। भारत भूषण प्रसाद के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और पत्रकार समुदाय को एक मजबूत पहचान दिला रहा है। यह जीत आने वाले समय में मीडिया जगत के लिए प्रेरणा का काम करेगी।




