(राजेश बैरागी)
(गौतम बुद्ध नगर)
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा हिंडन नदी की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में खरपतवार को हटाया जा रहा है।सिटी फॉरेस्ट से लेकर इंदिरापुरम नेशनल हाईवे 9 तक बृहद अभियान के रूप में हिंडन नदी सफाई का कार्य कराया जा रहा है।यह कार्य डीविडर मशीन के माध्यम से हिंडन नदी की सफाई का कार्य चल रहा है l
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया गया हिंडन नदी की सफाई का अभियान पहली बार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चलाए जा रहा है जिसमें जलकुंभी हटाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, नदी में पूजन सामग्री व अन्य विसर्जन करना पूर्ण रूप से बंद है।महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद के नेतृत्व में उपकरणों के माध्यम से निगम सीमा अंतर्गत आने वाली हिंडन नदी के क्षेत्र को पूर्ण रूप से जलकुंभी मुक्त किया जाएगा।
गाजियाबाद नगर निगम की पहल में कई सामाजिक संस्थाएं भी हिंडन नदी की स्वच्छता में सहयोग कर रही हैं।प्रथम चरण में तीन माह लगातार अभियान चलेगा, शहर वासियों को भी हिंडन नदी की स्वच्छता को बेहतर बनाए रखने के लिए जन-जन को जागरूक करने का कार्य भी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किया जा रहा है l




