(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
बाबा बागेश्वर के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र में भड़क उठे लोग
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर दिए गए एक बयान से महाराष्ट्र में उनके विरुद्ध आक्रोश फैल रहा है।
अब इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र एवं फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने भी पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को भी निशाने पर लिया है।
उधर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आज वीडियो बनाकर जारी करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जी का मैं बेहद सम्मान करता हूं, कृपया कुछ पत्रकार बंधू अर्थ का अनर्थ पेश न करें जिससे माहौल न ख़राब हो क्योंकि मेरे दिए गए बयान को तोड़ मरोड़ के पेश किया गया।
विवाद बढ़ने पर पं धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि उनके बयान को कुछ मीडिया के लोगों ने “तोड़-मरोड़ कर” पेश किया है।
शास्त्री ने स्पष्ट कहा कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज का गहरा सम्मान करते हैं और महाराष्ट्र की भूमि पर उनका नमन होना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि शिवाजी महाराज अपने गुरु परंपरा के प्रति समर्पित और त्यागी थे, और उनके कथन का गलत अर्थ निकालकर विवाद खड़ा किया गया।
साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि “अर्थ का अनर्थ” न किया जाए और उनके बयान को सही संदर्भ में समझा जाए।



