★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मुम्बई दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पेडररोड स्थिति भारत रत्न लता मंगेश्कर के घर प्रभुकुँज जाकर की मुलाक़ात}
[भारत कोकिला लता ने ट्विटर पर तस्वीर साझा कर लिखा घर आकर किया कृत कृत]

♂÷मुम्बई दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को भारत रत्न व प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर से उनके घर प्रभुकुँज जाकर मुलाकात की। लता मंगेशकर ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए राष्ट्रपति के उनके घर आने की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आने से वह बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं।
लता मंगेशकर ने रविवार को ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह राष्ट्रपति के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। लता से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति अकेले नहीं गए थे उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद, बेटी स्वाति कोविंद और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव भी थे। लता द्वारा साझी की गई तस्वीरों में सभी एक साथ बातचीत करते नज़र आ रहे हैं।
लता मंगेशकर ने मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “नमस्कार, आज भारत के राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी, उनकी पत्नी श्रीमती सविता कोविंद जी और कन्या स्वाति कोविंद जी तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जी और उनकी पत्नी विनोदा राव जी और महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री श्री विनोद तावडे जी ने हमारे घर आकर हमें कृत-कृत किया।
बाद में लता मंगेशकर ने एक और ट्वीट किया और कहा कि राष्ट्रपति ने बातचीत के दौरान उन्हें बताया है कि उनका पसंदीदा गाना ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ है। लता मंगेशकर ने इस गाने का लिंक अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है।






















