★दीपनारायण सिंह★
★केराकत(जौनपुर)★
{बेखौफ चोरों ने सिलसिलेवार ढंग से कई दुकानों को बनाया निशाना, लगातार हो रही चोरियों से दुकानदारों ग्रामीणों में है दहशत}

♂÷कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसरना गांव में मंगलवार की रात बेखौफ चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जाता है कि मंगलवार की रात कुसरना गांव के हनुमान नगर चौराहे पर स्थित इंद्रजीत टेंट हाउस की दुकान में से भुक्तभोगी के अनुसार करीब दो लाख रुपये का टेंट हाउस का सामान जिसमें टेन्ट का पर्दा,बफर सेट, 5 पंखा ,10 डेग,5 गैस चूल्हा, 3 कड़ाही, 12 बाल्टी,20 मैट आदि माल सामान दुकान के शटर को चाड़कर चोर उठा ले गए।
हौसलाबुलन्द चोरों ने उसी रात मोहम्मद नसीम निवासी केराकत की चप्पल जूता की दुकान में से भी चप्पल जूता व कॉस्मेटिक वस्तुओं में से करीब तीस हजार का सामान भी चोर चुरा ले गए।फ़िर चोरो ने डॉ दिनेश यादव, संजय यादव की दुकान का शटर भी चोरों ने तोड़ दिया लेकिन उनकी दुकान में से कोई सामान गायब नहीं मिला ।इस सिलसिलेवार चोरी की वारदात की जानकारी ग्रामीणों को तब लगी जब सुबह क्षेत्रवासी रोड पर टहलने के लिए निकले।ग्रामीणों ने चारों दुकान का शटर टूटा देख सन्न रह गये और आनन-फानन में इस चोरी की सूचना केराकत पुलिस और 100 नंबर पर दी ।पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
बेखौफ चोरों के द्वारा सिलसिलेवार ढंग से ताबड़तोड़ चोरी की घटना को अंजाम देने के चलते दुकानदारों, ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है तो वहीँ पुलिस की निष्क्रियता पर लोगों में आक्रोश पनप रहा है।चोरों की सक्रियता को देखते हुए हनुमान नगर एवं बकुलिया चौराहे पर जितनी दुकान है के मालिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।अब देखना यह है कि क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों पर पुलिस कब अंकुश लगाती है।यह केराकत पुलिस के लिए चैलेंज का विषय बना हुआ है।






















