अधिवक्ताओं के चैंबर आवंटन ड्रॉ में उच्च न्यायालय के आदेश के उल्लंघन से वकीलों में आक्रोश

(राजेश बैरागी)
(गौतमबुद्ध नगर)

गौतमबुद्ध नगर जिला जज ने बार से मांगा जवाब

कार्यकाल समाप्त होने से कुछ समय पहले अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित चैंबरों के आवंटन हेतु गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय बार एसोसिएशन द्वारा कल शुक्रवार को आनन-फानन में किया गया ड्रॉ सवालों के घेरे में आ गया है।

स्वयं जिला जज ने बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश का उल्लंघन करने पर स्पष्टीकरण तलब किया है।
उल्लेखनीय है कि जिला न्यायालय बार एसोसिएशन द्वारा कल शुक्रवार को बिना पात्रता सूची प्रकाशित किए अधिवक्ताओं के लिए बनाए जाने वाले चैंबरों के लिए ड्रॉ का आयोजन किया था। इसके लिए जिला जज समेत कई न्यायिक अधिकारियों और जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को भी आमंत्रित किया गया था। बताया गया है कि जिला जज श्री अवनीश सक्सेना बार भवन में ड्रॉ प्रारंभ कराकर चले गए थे।कल से ही इस ड्रॉ को लेकर अधिकांश अधिवक्ता विरोध प्रकट कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार इस ड्रॉ में फर्जीवाड़ा किया गया है। ऐसे अधिवक्ताओं को भी ड्रा में शामिल किया गया है जिनके पास पहले से ही चैंबर हैं। चैंबर के लिए प्रत्येक अधिवक्ता से अवैध रूप से दो लाख रुपए लेने की चर्चा भी फिजाओं में गूंज रही है। जिला जज से कराए गए ड्रॉ में दो अधिवक्ताओं को एक चैंबर दिये जाने का प्रस्ताव है जबकि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार कम से कम चार अधिवक्ताओं को एक चैंबर दिया जाएगा। यह प्रकरण संज्ञान में आते ही जिला जज ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। उधर आज अधिवक्ताओं ने इस मामले को लेकर न केवल हड़ताल रखी बल्कि न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया। उधर सूचना है कि चैंबर के लिए दो दो लाख रुपए देने वाले अधिवक्ताओं ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए हैं।

Hot this week

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

Topics

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...

निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रेरणास्रोत थे शीतला सिंह : न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह

(हसीब सिद्दीकी)(लखनऊ) यूपी प्रेस क्लब में तीसरी पुण्यतिथि पर याद...

भिंड सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

(एचसी पाण्डेय)(भिण्ड) सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img