यह पीडीए PDA क्या है!

लेखक-राजेश बैरागी

कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे में अभूतपूर्व क्या है? क्या वहां भाजपा की जीत अभूतपूर्व है या समाजवादी पार्टी की हार? आजकल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लोहिया के स्थान पर अंबेडकर का नाम जपते हुए दिखाई पड़ते हैं। क्या समाजवादी पार्टी ने अपने प्रणेता को अंबेडकर से बदल लिया है। दरअसल बीते लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद अंबेडकर की अनुयाई होने का ढोंग कर रही है। उसने अपने सभी कार्यालयों में अंबेडकर की तस्वीरें सजा ली हैं। कभी अंबेडकर गांवों के स्थान पर लोहिया गांव बनाने वाली समाजवादी पार्टी पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों की जुगलबंदी से लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के बाद पीडीए के लाभकारी फॉर्मूले को बरकरार रखना चाहती है।

हालांकि उपचुनावों में यह फॉर्मूला कामयाब नहीं रहा और प्रतिष्ठित सीट कुंदरकी पर बड़े अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा। कुंदरकी सीट पर 65 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। वहां से सपा का प्रत्याशी भी मुस्लिम ही था। उसने एक स्थान पर कहा था कि यहां सपा का कुत्ता भी जीत जाएगा। बताया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी को स्वयं मुस्लिम मतदाताओं ने हराया है। किसी एक सीट के उपचुनाव नतीजे उत्तर प्रदेश विधानसभा या लोकसभा चुनावों के लिए आदर्श नहीं हो सकते हैं। परंतु इन उपचुनावों ने सपा के नेताओं द्वारा पीडीए के अलापे जा रहे राग की पोल खोल दी है। क्या भविष्य में पिछड़े दलित अल्पसंख्यक की एकता का फॉर्मूला कामयाब हो पाएगा? दरअसल समाजवादी पार्टी के शीर्ष पर एक ही परिवार के लोग काबिज हैं। क्या सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कभी कोई दलित या अल्पसंख्यक की ताजपोशी हो सकती है। यह प्रश्न अखिलेश यादव को उकसा कर उनकी गद्दी छीनने के उद्देश्य से नहीं है।

सभी क्षेत्रीय राजनीतिक दलों पर आमतौर पर किसी व्यक्ति विशेष अथवा परिवार का कब्जा है। पार्टी लोहिया की अनुयाई हो अथवा अंबेडकर की ,उसका उद्देश्य तथाकथित सोशल इंजीनियरिंग के बहाने से दो तीन जाति बिरादरी के गठजोड़ से सत्ता हासिल करने का ही रहता है। उनके द्वारा किसी अन्य को शीर्ष पद सौंपने की कल्पना भी व्यर्थ है जब तक कि उनका खुद पूरी तरह पतन न हो जाए। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में प्रस्तावित है बशर्ते कि लोकसभा विधानसभा क्षेत्रों के नये सीमांकन और एक देश एक चुनाव जैसी नयी व्यवस्था लागू न हो जाए। अखिलेश यादव तब तक पीडीए को लेकर और गंभीर हो सकते हैं।

हालांकि उनके लिए पिछड़े और अल्पसंख्यकों को एकजुट रखना ही मुश्किल होगा। भाजपा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तब तक हिंदुओं के ध्रुवीकरण के लिए कोई कसर बाकी रखेंगे,ऐसी कोई संभावना नहीं है।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img