(संजय राय)
(नई दिल्ली)
सेक्टर 62 स्थित योगदा आश्रम नोएडा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर में नारायण सेवा का आयोजन किया गया।संस्थागत क्षेत्र में गुरु लंगर के आयोजन के वावजूद भी सैकड़ों लोग इसमें शामिल हुए और स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण किया ,दोपहर देर तक भक्त श्रद्धालु जन आते रहे।
नारायण सेवा के उद्घाटन मौके पर स्वामी माधवानंद स्वामी ललितानंद, स्वामी स्वरुपानंद और ब्रह्मचारी निर्लिप्तानंद विशेष रूप से उपस्थित थे।
मालूम हो कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नोएडा आश्रम में प्रत्येक वर्ष नारायण सेवा का आयोजन किया जाता है। जिसमें आसपास के गरीब ,ग्रामीण,मज़दूर और नौकरीपेशा में लगे लोग बड़ी संख्या में आश्रम के द्वार पर आयोजित भंडारा में दोपहर का भोजन करने आते हैं।

गुरु पूर्णिमा मनाने के लिए आश्रम में भव्य आयोजन किया गया है आश्रम को खूब सुन्दर सजाया गया है।
जैसा कि आप जानते हैं गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा, आस्था, कृतज्ञता व्यक्त के अवसर के रूप में मनाया जाता है. हमारे गुरु परमहंस योगानंद के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए विश्व के सभी आश्रम, केंद और मंडली में गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है।




