WhatsApp Image 2019 05 09 At 11.14.45 AM

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{प्रतिदिन होते थे पति-पत्नी में किचकिच व बेहद मुफ़लिसी में दिन गुजार रहे युवक ने उठाया दर्दनाक कदम}
[पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा किया मामला दर्ज़, लोगो से पूछताछ शुरू]
(चुनावी मौसम देख नेता हुए सक्रिय घर पहुँच काँग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने दी सान्त्वना)
♂÷यूपी के वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के गीता मंदिर इलाके में ठेले पर सामान बेचने वाले 35 वर्षीय युवक ने पत्नी से कलह व आर्थिक तंगी के चलते अपनी तीन पुत्रियों के साथ बीती देर रात जहर खाकर जान दे दी।
बताया जाता है कि दीपक गुप्ता अपनी ग़रीबी से आजिज आकर हताशा में इतना दर्दनाक कदम उठा ख़ुद को व अपनी औलादों को अपने ही हाथ से विषपान करके आत्मघात कर लिया।
इस दुःखद घटना से उसके परिजनों समेत आसपास के लोग हैरत के साथ दुःखी भी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सा थाना क्षेत्र के दीपक गुप्ता ठेले पर सीजन का सामान बेचकर अपनी जीविका बमुश्किल से चलाता था।

WhatsApp Image 2019 05 09 At 11.14.44 AM 2

घरवालों के अनुसार बीती देर रात वह अपनी तीनों बच्चियों को उठाया और कोई दवा पिलाई जिसके बाद सभी चीखने चिल्लाने लगी।आनन-फानन में परिजनों ने स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर चारों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने कबीरचौरा हॉस्पिटल भेज दिए किन्तु वहाँ हॉस्पिटल में भी डाक्टरों ने जब देखा कि हालत वैसी ही गंभीर है, तो मरीजों को बीएचयू रेफर कर दिया गया।
बीएचयू पहुंचने के पश्चात दीपक व उसकी तीन पुत्रियों की मौत हो गई।बता दें कि मृतकों में दीपक 35 वर्ष बेटियां आस्था 10 वर्ष मान्या 8 वर्ष व रिया 6 वर्ष की थी। दीपक के 4 भाई व दो बहने भी है । मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में लगी हुई है की मौत का मुख्य कारण क्या है? इसके अलावा बताया जा रहा है कि पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था । लोगों का कहना है कि दीपक व पत्नी के बीच कोई ऐसा दिन नहीं बीता था, जब झगड़ा नहीं होता था । इसकी वजह से वह काफी तनाव में रहा करता था और दीपक ने आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा किया आत्महत्या के केस दर्ज व जुट गई मामले की छानबीन में कि मौत का मुख्य कारण क्या है, मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है।
उधर नेताओं ने भी इस दुःखद घटना को अपने अन्दाज में भुनाने प्रारम्भ कर दिए है जिसमें पहली बाजी बनारस लोस सीट से काँग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक अजय राय ने बढ़त ले ली। परिजनों को सात्वना देने मौके पर पहुँचे अजय राय ने परिजनों से मिलकर उनको सात्वना दिए और कहा कि आपलोगो की हर संभव प्रयास किया जाएगा।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *