यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त क़दम है: देवेन्द्र फडणवीस

यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त क़दम है: देवेन्द्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट पर मुख्यमंत्री ने कहा मुम्बई पुणे और पुणे हैदराबाद कॉरिडोर से जीडीपी में होगी उल्लेखनीय वृद्धि

यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है।
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा आज पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में आगे कहा कि शहरीकरण को योजनाबद्ध रूप से आगे बढ़ाने, उद्योग एवं उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं निवेश और रोजगार सृजन के लिए इस बजट में ठोस उपाय किए गए हैं। आधारभूत संरचना क्षेत्र में 12 लाख करोड़ के निवेश का प्रावधान किया गया है। साथ ही कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और सिंचाई के लिए भी पर्याप्त बजटीय आवंटन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना की सफलता के बाद महिलाओं के लिए अलग मॉल्स और औद्योगिक अवसर सृजित करने की योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक जिले में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा की गई है। जिला अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं विकसित करने का निर्णय स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
मुंबई–पुणे और पुणे–हैदराबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर से जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। प्रत्येक ग्रोथ हब के लिए अगले पाँच वर्षों में 5000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसका लाभ मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे महानगर और नागपुर महानगर ग्रोथ हब को मिलेगा।
मुख्यमंत्री आवास वर्षा पर मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *