(के विश्वदेव राव)
(लखनऊ)

“”श्रम आंदोलन की मजबूती के लिए आंदोलन आवश्यक क्यों”” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में श्रमिक नेताओं ने रखे अपने विचार

मजदूर आंदोलन के महानायक वरिष्ठ पत्रकार और श्रमिक नेता कॉमरेड स्व.के.विक्रम राव और कॉमरेड स्व.सियाराम बाजपेई की स्मृति में हिन्द मजदूर सभा उत्तर प्रदेश ने नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन मंडल कार्यालय चारबाग लखनऊ में आज एक संगोष्ठी का आयोजन किया।
संगोष्ठी का विषय था “श्रम आंदोलन की मजबूती के लिए आंदोलन आवश्यक क्यों?”।

संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री और एच एम एस के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव गोपाल मिश्र, मुख्य वक्ता हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश महामंत्री श्री उमा शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार श्री राम दत्त त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार श्री मुदित माथुर, यू पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश मंत्री स्व. के विक्रमराव के सुपुत्र पत्रकार के. विश्वदेव राव, आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी एल एन पाठक, एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष श्री वसंत कुमार चतुर्वेदी, प्रदेश एच एम एस के सचिव श्री अरुण गोपाल मिश्र, पूर्व विधायक और एच एम एस कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर श्रीमती शशि शर्मा, महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की महामंत्री श्रीमती नीलम पाण्डेय, ए आई आर एफ के जोनल सेक्रेट्री श्री एस यू शाह, सहित कई प्रमुख नेताओं ने संबोधितं करते हुए स्व. कामरेड सियाराम बाजपेई और स्व. कॉमरेड के. विक्रम राव तथा रेल मजदूरों के बीच यूनियन दीदी के रूप में मशहूर महिला मजदूर नेता स्व.सरोज दीक्षित, के संघर्ष, त्याग और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

IMG 20250706 WA0005 1024x771

संगोष्ठी के पूर्व हिन्द मजदूर सभा की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई।जिसमें सरकार की मजदूर विरोधी नीति, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण, और उपक्रमों की विक्री, नियमित श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती के बजाय संविदा और आउटसोर्सिग के माध्यम से श्रमिकों के शोषण के खिलाफ केंद्रीय श्रम संगठनों के आवाहन पर आगामी 9 जुलाई को देश व्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

संगोष्ठी का संचालन एच एम एस यू पी के उपाध्यक्ष और एन आर एम यू के मंडलमंत्री कॉमरेड आर के पाण्डेय ने किया और इसमें एन आर एम यू के मंडल अध्यक्ष लखनऊ श्री विभूति मिश्र, मंडल मंत्री कारखाना श्री अनूप बाजपेई, यू पी स्टील मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महामंत्री श्री राजा राम यादव, स्व सियाराम बाजपेई के सुपुत्र श्री एस के बाजपेई,स्व सरोज दीक्षित की सुपुत्री श्रीमती पल्लवी के साथ प्रदेश भर से हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध यूनियनों के प्रतिनिधियों, विशेषरूप से लखनऊ स्थित रेलवे कारखाना एवं लखनऊ मंडल, प्रदेश के चीनी, डिस्टलरी, और इंजीनियरिंग उद्योग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20250704 WA0000 288x300 Previous post भारत के वक्ष पर धड़कता स्वामी जी के विचार
IMG 20250711 WA0000 300x230 Next post प्रभावी जनसंख्या नीति की दरकार