【आत्मघाती हमलों से दहल उठा बगदाद,28 की मौत और 73 जख्मी】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{दो आत्मघाती हमलावरों ने सैनिकों से घिरने के बाद भीड़ में ख़ुद को उड़ाया,धमाकों की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गयी, पूरे एरिया को फ़ोर्स ने घेर लिया है}
[आत्मघाती विस्फ़ोट की चपेट में आकर घायलों में कइयों की दशा गम्भीर,बढ़ सकती है मृतकों की सँख्या,बग़दाद के कमर्शियल सेंटर के पास घटी आतंकी घटना]
(जनवरी 2018 के बाद आज हुआ है बड़ा आतंकी हमला अब तक किसी आतंकी संगठन ने नही ली है जिम्मेदारी,इराक में आगामी दिनों में होना है चुनाव)
♂÷इराक की राजधानी बगदाद गुरुवार को हुए दो भीषण आत्मघाती हमलों के धमाकों से दहल उठी।
दोनों घटनाओं में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई तथा करीब 73 लोग घायल हो गए। मृतक और घायलों की संख्या में अभी और इजाफा होने की संभावना है।
आत्मघाती हमलावरों ने खुद को सैन्यकर्मियों से घिरा देखकर विस्फोटक से उड़ा दिया। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार इराक के आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी जैकेट पहन रखी थी।
एक ने बीमार होने का नाटक कर मध्य बगदाद के बाजार में लोगों की भीड़ को एकत्र कर लिया। भीड़ जुटने के बाद विस्फोटक में धमाका कर दिया।
हादसे के बाद जब राहत कार्य के लिए जब अन्य लोगों की भीड़ जुटी तो दूसरा हमलावर भी वहां पहुंच गया और खुद को विस्फोटक से उड़ा दिया।
आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने मध्य बगदाद के कमर्शियल सेंटर के पास खुद को विस्फोटकों से उड़ाया था।
धमाकों की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी आवाज तारायन स्क्वॉयर तक सुनाई दी।
अधिकारियों ने बताया कि धमाकों में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 73 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
बगदाद ऑपरेशंस कमांड के बयान में कहा गया है कि पूरे इलाके को सेना ने घेर लिया है और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सेना हमला कराने वाले संगठन का पता लगाने में जुटी है।
घायलों की मदद के लिए राजधानी क्षेत्र के सभी चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों को तैनात किया गया है। घायलों को बचाने के प्रयास जारी हैं।
बगदाद ऑपरेशंस कमांड के अनुसार इराक में बहुत दिनों बाद कोई आत्‍मघाती हमला हुआ था, लेकिन इन हमलों ने माहौल को फिर से गरमा दिया है।
इससे पहले जनवरी 2018 में टायरेन स्क्वायर पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया था। उस हमले में भी करीब 30 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद से यह सबसे बड़ा हमला है। इससे पहले आतंकी संगठन IS द्वारा इराक में हमले कराए जाते रहे हैं।
बगदाद में हुए हमले ने इराकी सरकार की चुनाव तैयारियों को बड़ा झटका दिया है। साल 2018 में भी इराक के संसदीय चुनावों के आखिरी दौर के मतदान के कुछ समय पहले हुआ था।
प्रधान मंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने 2019 के व्यापक विरोध प्रदर्शनों के जवाब में इस साल जून में चुनाव कराने की घोषणा की थी, लेकिन मतदाताओं और नई पार्टियों के पंजीयन के लिए इन्हें अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। हमलों को चुनावों से जोड़ा जा रहा है।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img