★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत तिरुमूर्ति ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा,कहा संयुक्त राष्ट्र के शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रस्ताव की आड़ लेकर पाकिस्तान गुमराह नही कर सकता}
[भारत ने यूएन में कहा दुनियां में आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद,कट्टरता और असहिष्णुता बढ़ रही है, धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक विरासत स्थलों को आतंकवादी कृत्यों से ख़तरा पैदा हो गया है]
(दिसम्बर में पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख्वा प्रान्त में कट्टरपंथी मौलाना के उकसाने पर एक ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर को उपद्रवियों ने जलाते हुए तोड़फोड़ कर डाली थी)
♂÷दिसम्बर में पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख्वा में एक हिंदू मंदिर को कट्टरपंथियों के तोड़ने के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया व लताड़ लगाई।
भारत ने कहा कि शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से पाकिस्तान जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद भीड़ ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक ऐतिहासिक मंदिर में तोड़फोड़ की और पाकिस्तानी सरकार मूकदर्शक बनी रही। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि इस प्रस्ताव का इस्तेमाल पाकिस्तान जैसे देशों के लिए छिपने या गुमराह करने के लिए नहीं किया जा सकता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गुरुवार को धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए शांति और सहिष्णुता की संस्कृति को बढ़ावा देने पर एक प्रस्ताव को अपनाया। मानव अधिकारों के सम्मान और धर्मों और मान्यताओं की विविधता के आधार पर सभी स्तरों पर सहिष्णुता और शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को मजबूत करने का आह्वान किया।
त्रिमूर्ति ने कहा कि यह बहुत विडंबना की बात है कि हाल ही में जिस देश में हिंदू मंदिरों पर हमला और विध्वंस हुआ और जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन हो रहा है, वह शांति की संस्कृति के प्रस्ताव से जुड़ा हुआ है। दिसंबर 2020 में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक शहर में एक हिंदू मंदिर को तोड़ने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के करक शहर में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर पर एक भीड़ द्वारा हमला किया गया था।

IMG 20210122 WA0008

इस दौरान कानूनी एजेंसियां मूकदर्शक बनी रहीं, जब ऐतिहासिक मंदिर में तोड़फोड़ की जा रही थी।
भारत ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद, कट्टरता और असहिष्णुता बढ़ रही है। धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक विरासत स्थलों को आतंकवादी कृत्यों से खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा, तिरुमूर्ति ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हुईं ऐसी घटनाओं का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भारत सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को बहुत महत्व देता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में धर्म पर आधारित हिंसा या भेदभाव के कृत्यों के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20210122 WA0005 200x300 Previous post 【मुख्यमंत्री ठाकरे ने सीरम इंस्टिट्यूट का दौरा कर घटनास्थल को देखा】
IMG 20210123 WA0002 225x300 Next post 【नेताजी के मौत की गुत्थी अब तो सुलझे !】