★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही पश्चिम बंगाल के लोगों को नववर्ष की दी बधाई कहा उनकी समृद्धि की करता हूँ कामना}
♂÷पश्चिम बंगाल के नववर्ष की शुरूआत पोइला बैशाख से मानी जाती है इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में ट्वीट कर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी है और कहा कि उनकी समृद्धि की कामना करता हूँ।
बता दें कि बंगाली कलैंडर के अनुसार बैशाख महीने से नए वर्ष की शुरुआत होती होती है,पोइला बौइसाख यानी बैशाख का पहला दिन।
पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, औडिशा, असम और आसपास के राज्यों में पहला बैशाख के उत्सव का धूमधाम से पालन किया जाता है। इस वर्ष बंगाल में चुनाव के लिए मतदान चल रहे हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां उत्सव को लेकर विशेष शुभकामनाएं दे रही हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, “यह नया साल और पश्चिम बंगाल की महान भूमि के लिए नई शुरुआत और प्रगति का संकल्प!”
उन्होंने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी इम्बेड किया है, जिसमें बंगाल के विकास की रूपरेखा दिखाई गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “शुभ त्योहार पोयला बोइशाख के अवसर पर, मैं अपने सभी बंगाली दोस्तों को अपने प्यार और शुभकामनाएं देना चाहता हूं।यह नया साल सभी के जीवन में खुशी, शांति और समृद्धि लाए,नया साल मुबारक हो!”






















