★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{जयपुर में महंगाई हटाओ रैली में पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा हिंदुत्ववादी अपना पूरा जीवन सत्ता की खोज में ख़र्च कर देते हैं वह सत्ता के सिवाय कुछ नही चाहते}
[वायनाड सांसद ने कहा यह देश हिन्दुओ का है न कि हिंदुत्ववादियों का,यह दो अलग शब्द है इनका मतलब बिल्कुल अलग है]
(काँग्रेस नेता ने कहा कि 2014 से हिन्दुओ का नही हिंदुत्ववादियों का राज है, हमे एक बार फ़िर हिंदुत्ववादियों को बाहर निकाल, हिन्दुओ का राज लाना है)
♂÷कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड सांसद राहुल गांधी ने रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में महंगाई हटाओ रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हिन्दुत्वादी अपना पूरा जीवन सत्ता की खोज में खर्च कर देते हैं. वह सत्ता के सिवाय और कुछ नहीं चाहते. और वह इसके लिए कुछ भी करेंगे. वह ‘सत्याग्रह’ नहीं बल्कि ‘सत्ताग्रह’ के पथ पर चलते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि यह देश हिन्दुओं का है, ना कि हिन्दुत्वादियों का. राहुल ने कहा कि यह दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिल्कुल अलग है. मैं हिन्दू हूं लेकिन हिन्दुत्ववादी नहीं हूं. राहुल ने कहा- महात्मा गांधी हिन्दू, लेकिन ‘नाथूराम गोडसे हिन्दुत्ववादी’.
वायनाड सांसद ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए हिन्दू सत्य को ढूंढ़ता है. उसक रास्ता सत्याग्रह है. पूरी जिन्दगी वह सच को ढूंढ़ने में निकाल देता है. महात्मा गांधी ने लिखा- ‘सत्य की खोज.’ उन्होंने पूरा जीवन सच की खोज में बिता दिया और अंत में एक हिन्दुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गाली मार दी. हिन्दुत्ववादी अपनी पूरी जिन्दगी सत्ता को खोजने में लगा देता है. उसको सच से कुछ लेना देना नहीं. उसे सिर्फ सत्ता चाहिए.वह किसी को भी मार देगा, जला देगा..काट देगा… पीट देगा… उसका रास्ता सत्ताग्रह है.’
राहुल ने कहा कि हिन्दू अपने डर का सामना करता है और एक इंच पीछे नहीं हटता है. वह शिव जी जैसे अपने डर को निगल जाता है. हिन्दुत्ववादी अपने डर के आगे मत्था टेक देता है. हिन्दुत्ववादी को उसका डर डुबा देता है, जिससे उसके मन में नफरत पैदा होती है. हिन्दू के दिल में शक्ति, प्यार पैदा होता है. यह हिन्दुत्ववादी और हिन्दू के बीच में फर्क है. मैंने आपको यह भाषण इसलिए दिया क्योंकि आप लोग हिन्दू हो, हिन्दुत्ववादी नहीं.’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि 2014 से हिन्दुओं का नहीं हिन्दुत्ववादियों का राज है. हमें एक बार फिर हिन्दुत्ववादियों को बाहर निकालना है और हिन्दुओं का राज लाना है.हिन्दू सबसे गले लगता है, हिन्दू हर धर्म का आदर करता है. हिन्दू किसी से डर नहीं लगता.
राहुल ने कहा कि आप कोई भी ग्रंथ पढ़िए … रामायाण… गीता… उपनिषद पढ़िए.. कहां लिखा है किसी गरीब को मारना है. गीता में लिखा है सत्य की लड़ाई लड़ो.’ गीता में कृष्ण ने अर्जुन से कहा अपने भाईयों को सत्ता नहीं बल्कि सच्चाई के लिए मारो.






















