IMG 20190925 WA0002

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बाबा रामदेव ने कहा कि सोनिया-राहुल गाँधी नही चाहते थे मोदी-शाह जिंदा रहे इसीलिए पी चिदंबरम ने साजिश करके अमित शाह को डलवाया था जेल में}
[केंद्रीयमंत्री निशंक ने कहा कि हर जगह मोदी जी छाए हुए हैं आने वाला समय भारत और भारतीयों का है]

IMG 20190925 WA0002

♂÷स्वामी रामदेव ने पी चिदंबरम पर हमलावर होते हुए कहा कि चिदंबरम पूर्व में कानून मंत्री भी रह चुके हैं उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें खुद कानूनी कार्रवाई में फंसना पड़ेगा, यही कारण है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जमकर कानून से खिलवाड़ किया।
योग गुरू बाबा रामदेव ने कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है बाबा रामदेव ने कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी नहीं चाहते थे कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिंदा रहे।रामदेव ने कहा कि पी चिदंबरम ने साजिश के तहत अमित शाह को जेल भिजवाया था,चिदंबरम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फाँसी लगवाना चाहते थे।
योगगुरु बाबा रामदेव ने ये बड़ा बयान सिंबोसिस यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटन करने के दौरान कहीं।
यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने आगे कहा, ‘’सोनिया गांधी और राहुल गांधी कभी नहीं चाहते थे कि अमित शाह और मोदी ज़िंदा रहे,जेल काट रहे पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने साजिश करके अमित शाह को जेल में डलवाया था और मोदी को फांसी लगवाना चाहते थे।’ उन्होंने कहा, ‘’देश का कानून तोड़ना और भगवान का कानून तोड़ना दोनों ही गलत है अगर देश का कानून तोड़ेंगे तो चिदंबरम जैसा हाल हो जाएगा।’’
वहीं कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘’आज विश्वभर में भारत का परचम लहराया जा रहा है हाउडी मोदी में हर जगह मोदी जी छाए हुए हैं, आने वाला समय भारत और भारतीयों का है।
रामदेव ने कहा कि गांधी परिवार चाहता था कि अमित शाह जेल में ही खत्म हो जाएं। वहीं, पीएम मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कभी बदले की भावना से काम नहीं करते. स्वामी रामदेव ने चिदंबरम को निशाने पर लेते हुए कहा कि चिदंबरम पूर्व में कानून मंत्री भी रह चुके हैं। योगगुरु ने कहा कि कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें खुद कानूनी कार्रवाई में फंसना पड़ेगा, यही कारण है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जमकर कानून से खिलवाड़ किया।
रामदेव ने कहा कि ईश्वर के यहां देर है अंधेर नहीं है. अमित शाह को जेल भेजने वाले पी. चिदंबरम आज खुद अपने ही किए में फंस चुके हैं। राम मंदिर को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि देश की प्रगति आर्थिक उन्नति ये सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *