St

★दीपनारायण सिंह★
★केराकत(जौनपुर)★
{तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल बिजली के खम्भे से टकराई,सवार की अस्पताल ले जाते हुई मौत}
[परिजनों ने बिन बताए पुलिस के किया दाहसंस्कार, मृतक था अविवाहित]

St

♂÷यूपी के जौनपुर जनपद के केराकत में तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल पर स्टंट दिखाने के फेर में शनिवार को बाइक सवार युवक की जान चली गई। परिजनों ने पुलिस को बताए बिना उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियरा गांव निवासी 20 वर्षीय परमवीर राम शनिवार को करीब ग्यारह बजे अपने अपाचे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था कि सड़क किनारे स्थित बिजली के खम्भे से टकरा गया जख़्मी अवस्था में उसे इलाज़ हेतु अस्पताल ले जाया जा रहा था की रास्ते में ही सांस थम गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह काफी रफ्तार में था और स्टंट दिखा रहा था जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खम्भे से भिड़ गया मृतक अविवाहित था। पुलिस को बताए बिना उसका अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *