Den

★दीपनारायण सिंह★
★केराकत(जौनपुर)★
{राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी}
♂÷जौनपुर जिले में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर गुरुवार को केराकत के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें खतरनाक डेंगू और उससे बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ विशाल सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता ही डेंगू से बचने का सबसे बढ़िया उपाय है। उन्होंने रहने वाले स्थान पर जलजमाव न होने देने, साफ सफाई रखने और रात में मच्छरदानी लगाकर सोने आदि उपायों को बताया।
इस अवसर पर डॉ संजीव यादव, डॉ आल्हा प्रसाद, रविप्रकाश यादव, राजमणि शुक्ल, अशोक त्रिपाठी, उदयभान यादव, सावित्री यादव, रूक्मिणी पाण्डेय, रोहित राय आदि रहे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *