IMG 20210122 WA0003

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एन्ड केयर सेंटर ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पटोले से मिलकर आयोजित होने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर की दी जानकारी}
♂÷Guinness book of world records Holder RK HIV AIDS Research and Care Centre संस्था के लोगों ने महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले से मिले।
संस्थाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने स्पीकर को जानकारी दी कि आगामी दिनों में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होने जा रहा है, साथ ही आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर संस्था के द्वारा अब तक किये गए फ़्री मेडिकल कैम्पों के जरिये छोटे,बड़े इलाज़, दवा वितरण व ऑपरेशन की भी विस्तृत जानकारी दी गयी।
डॉ धर्मेन्द्र ने उनको बताया कि कोरोना महामारी के दौरान संस्था ने एक करोड़ असहायों को राशन,दवा इत्यादि का वितरण कर लोगों की मदद की।
विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने संस्था की प्रशंसा करते हुए शुभेक्षा दी और कहा कि फ़्री मेडिकल कैम्प के लिए जो भी मदद होगी किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष के अलावा पूर्व मंत्री प्रतीक पाटिल,काँग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधान परिषद सदस्य चरनजीत सिंह सप्रा,संस्था के CEO हितेश के पटेल,डॉ प्रशांत कोंदुस्कर, डीए चौगुले,सामाजिक कार्यकर्ता नेहाल चौगुले उपस्थित रहें।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *