【करन जौहर से पद्मश्री वापस ले सरकार=कंगना】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
[करन ने उरी हमले के वक्त पाकिस्तान का सपोर्ट किया व अब आर्मी के ख़िलाफ़ बनाई है एंटीनेशनल फ़िल्म गुंजन सक्सेना:द कारगिल गर्ल कहा राणावत ने]
{बॉलीवुड क्वीन ने कहा कि करन जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत का करियर किया है}
♂कंगना रनौत ने एक बार फिर फ़िल्म निर्माता करण जौहर पर जमकर हमला बोला और भारत सरकार से मांग की है वह उनका पद्म श्री अवॉर्ड वापस ले ले।
बॉलीवुड क्वीन कंगना एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस फ़िल्म प्रोड्यूसर हैं उनका ख़ुद का प्रोडक्शन हॉउस है।अब तक उनकी कई फिल्में हिट हो चुकी हैं जिनमे प्रमुख रूप से वो लम्हे,तनु वेड्स मनु,वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई, क्वीन,मणिकर्णिका आदि बिग हिट है।फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहचान खुलकर अपनी बात रखने की है। वे खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनकी टीम के नाम से जो अकाउंट चलाया जा रहा है उसके माध्यम से वे अपने प्रशंसकों के सम्पर्क में रहती हैं।
मशहूर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना सोशल मीडिया बहुत सक्रिय हैं और शुरू से ही महाराष्ट्र सरकार व मुम्बई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए सीबीआई जाँच की मांग पुरजोर तरीके से उठा रही हैं।उसके बाद से तो उन्होंने नेपोटिज्म, इनसाइडर और आउटसाइडर, गैंगबाजी और खेमेबाजी के नाम बॉलीवुड में स्थापित लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंगना रनौत ने सबसे अधिक यदि किसी शख्स पर हमला किया है तो वह हैं करण जौहर। हालांकि इसके बाद उन्होंने महेश भट्ट की भी कई बार तीखी आलोचना की है।
इस बार कंगना रनौत ने करण जौहर पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया हैं और भारत सरकार से मांग की है वह करण जौहर का पद्म श्री अवॉर्ड वापस ले ले। दरअसल करण जौहर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।कंगना रनौत की टीम ने इस फिल्म के मेकर करण जौहर कई आरोप लगाए हैं।
कंगना रनौत ने ट्विटर पर लिखा है कि, मैं भारतीय सरकार से निवेदन करती हूं कि करण जौहर का पद्मश्री वापस ले लिया जाए क्योंकि उन्होंने मुझे खुलेआम धमकी दी है। एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर मुझे इंडस्ट्री से निकल जाने के लिए कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत का करियर बर्बाद कर दिया।उरी स्ट्राइक के समय पाकिस्तान का सपोर्ट किया और अब आर्मी के खिलाफ एंटीनेशनल फिल्म बनाई है।
कुछ समय पहले करण जौहर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह खुलेआम इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर कंगना रनौत से इंडस्ट्री छोड़ेने के लिए कहते नजर आए। इस पर कंगना रनौत ने कहा है कि करण जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत का करियर बर्बाद किया है। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की मांग को लेकर लगातार मुखर हैं वे इस समय अपने परिवार के साथ मनाली में हैं और पिछले दिनों मनाली में उनके आवास से कुछ ही दूरी पर अवांछनीय तत्वों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई थी।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img