IMG 20210105 WA0007

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में फ़रवरी के मध्य तक नया स्टे-ऑन-होम लगाने का लिया फ़ैसला,ताकि घातक कोरोना के नए स्ट्रेन को ज्यादा फ़ैलने से रोका जा सके}
[भारत के द्वारा गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित ब्रिटिश पीएम के दौरे को नए स्ट्रेन की महामारी व लाकडाउन को देखते हुए ब्रिटेन सरकार ने कार्यक्रम रद्द कर दिया]
(ब्रिटेन से पहले स्कॉटलैंड, वेल्स,उत्तरी आयरलैंड समेत यूनाइटेड किंगडम के दो अन्य राष्ट्र नए स्ट्रेन की गम्भीरता को देखते हुए पहले से ही लॉकडाउन में हैं)
♂÷ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से हाहाकार, पीएम बोरिस जॉनसन ने कम्पलीट लॉकडाउन का ऐलान किया तो वहीं उन्होंने भारत में 26 जनवरी को होने वाले गणतन्त्र दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से पूरी तरह दहशत कायम है। कोरोना वयारस के नए स्ट्रेन के बढ़ते खतरे और अस्पतालों में मरीजों के बढ़ती संख्या के मद्देनजर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड में सोमवार को फिर से लॉकडाउन लगा दिया। बोरिस जॉनसन ने कहा कि हमने कोरोना के खिलाफ जंग में कम से कम फरवरी के मध्य तक नया स्टे-ऑन-होम लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है ताकि घातक कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को ज्यादा फैलने से रोका जा सके।
बोरिस जॉनसन ने कहा कि पिछले साल जब से यह महामारी आई है, यूनाइटेड किंगडम पूरी तरह से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के प्रयास में लगा हुआ है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि पुराने वायरस के खिलाफ लड़ाई में हमारे सामूहिक प्रयास काम कर रहे हैं और हम इसे लागातर जारी रखेंगे। मगर अब हमारे सामने कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन है जो पिछले वायरस की तुलना में ज्यादा संक्रामक और खतरनाक है जो तेजी से फैल रहा है।
जॉनसन ने कहा कि लोगों को एक बार फिर से घर पर रहना होगा, जैसा उन्हें मार्च में महामारी की पहली लहर में ऐसा करने का आदेश दिया गया था, क्योंकि इस समय नया वायरस काफी खतरनाक तरीके से फैल रहा है। हमारे अस्पताल कोरोना के नए वायरस की वजह से बहुत अधिक अंडर प्रेशर में हैं और महामारी के बाद ऐसा पहली बार है।
ब्रिटिश प्राइममिनिस्टर जॉनसन ने जानकारी दी कि पूर्व निर्धारित भारत का दौरा जिसमें उन्हें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होने था वह भी नए स्ट्रेन की महामारी व लाकडाउन के चलते रद्द करना पड़ा है।
उन्होंने आगे बताया कि मंगलवार ब्रिटेन में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे और ये सभी ऑनलाइन ही चलेंगे। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के लिए ही लोग घरों से बाहर जा सकेंगे।
प्रधानमंत्री बोरिस ने सोमवार रात को देश को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह नए संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, यह स्पष्ट हो गया है कि हमें और मेहनत करने की ज़रूरत है। इंग्लैंड में हमें एक राष्ट्रीय लॉकडाउन की जरूरत है क्योंकि कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ यह कठोर कदम पर्याप्त है। इसका मतलब है कि सरकार एक बार फिर से आपको घर में रहने के लिए निर्देश दे रही है। बता दें कि इंग्लैंड के लिए घोषणा पहले ही स्कॉटलैंड में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। वेल्स और उत्तरी आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम के अन्य दो राष्ट्र पहले से ही लॉकडाउन में थे।
मालूम हो कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के चलते ब्रिटेन बुरी तरह से प्रभावित है तो वहीं योरोप के तमाम देश,अमेरिका पीड़ित हैं तो वहीं भारत मे भी ब्रिटेन से वापस आये दो दर्जन से अधिक लोगों में नए स्ट्रेन से संक्रमित होना पाया गया है।उन लोगो को सरकार ने कड़ी निगरानी में रखते हुए आइसोलेशन में रख इलाज़ किया जा रहा है।
नए स्ट्रेन को लेकर दुनियाभर में चिंता खड़ी हो गयी है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *