【परिचय की मोहताज़ नही है शहीदों की धरती डोभी,आना गर्व की बात=मनीष कुमार वर्मा】

★दीपनारायण सिंह★
★केराकत(जौनपुर)★
{केराकत विधायक दिनेश कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया शहीद स्मारक का उद्घाटन कर किया नमन}
[पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों का नमन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी]
(तत्कालीन जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह में वर्षो से जीर्णोद्धार की चली मांग को पूरा करते हुए कराया था सौंदर्यीकरण)

IMG 20210125 WA0013 1024x512
(शहीद स्मारक का फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक दिनेश चौधरी)

♂÷उत्तरप्रदेश के जौनपुर जनपद स्थित केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम सेनापुर में स्थित कायाकल्पित शहीद स्मारक का सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिनेश कुमार चौधरी ने फीता काटकर लोकर्पण कर किया।
गौरतलब है कि 162 वर्ष पूर्व सेनापुर व डोभी क्षेत्र के 22वीर सपूतों को गाँव के बगीचे में जालिम अंग्रेजी हुकूमत के हुक्मरानों ने गले मे फंदा डाल हाथी पर बैठाकर आम के पेड़ों पर लटका दिया। व निष्प्राण हो चुके उनके शव के साथ अमानवीय कृत्य करते हुए गोलियों से छलनी कर दिया था।उनकी शहादत को सहेजते हुए पूर्वजों ने बगीचे में स्मारक बनाकर प्रतिवर्ष मेला लगाने की परंपरा को प्रारम्भ किया। वही दिन प्रतिदिन शहीद स्मारक प्रशासनिक उपेक्षा से जीर्ण शीर्ण हो चला था। जिसे कायाकल्पित करने की मांग को सुनते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने शहीद स्मारक की सुध लेकर जीर्णोद्धार के कार्य को पूर्ण कराया था।

IMG 20210125 WA0014 1024x512
(जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सम्मानित करते समिति के लोग)

वही लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुँचे जिलाधिकारी मनीश कुमार वर्मा ने कहा कि डोभी की धरती किसी परिचय की मोहताज नही है। यहाँ आने से पूर्व यहाँ के गौरवशाली इतिहास को जानना मेरे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में पहुँचे पुलिस कप्तान राजकरन नैयर ने भी शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दि। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश पाठक,सभाजीत द्विवेदी प्रखर, रामभुवन सिंह, संजय पाण्डेय, प्रवीण सिंह, माधुरी गुप्ता, अजित सिंह, विनोद कुमार राव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश कुमार ने सभी अथितियों का आभार ज्ञापित किया। अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ कीर्ति सिंह, संचालन -हरिनाम सिंह ने किया।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img