★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{यूनाइटेड किंगडम के कंसोर्टियम निदेशक पीकॉक ने कहा कि “कैंट”कोरोना वायरस पूरे ब्रिटेन में फ़ैल चुका है, सम्भावना है कि ये पूरी दुनियां को अपनी चपेट में लेने वाला है}
[ब्रिटिश वैज्ञानिक ने कहा कि एक बार जब हम वायरस के शीर्ष पर पहुँच जाते हैं या वह स्वयं को विषाणु-जनित बीमारी से बाहर निकाल देता है तब हम इसके बारे में चिंता करना बंद कर देते हैं]
♂÷अभी दुनियाभर के देश कोविड19 कोरोना वायरस की जानलेवा महामारी से पूरी तरह से मुक्त भी न हो पाई है कि एक नए वायरस के पता चलने से लोग दहशतज़दा हो रहे हैं।
ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा दावा किया है। ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि कोरोना वायरस का नया वैरियंट ‘केंट'(Kent) पूरी दुनिया में फैलेगा और इससे कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया की लड़ाई कम से कम एक दशक तक चलेगी। ब्रिटेन के जेनेटिक सर्विलांस प्रोग्राम के प्रमुख ने कहा कि ब्रिटेन के केंट इलाके में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के दुनिया भर में फैलने की संभावना है और साथ ही कहा कि वायरस के खिलाफ लड़ाई कम से कम एक दशक तक चलने वाली है।
कोविड-19 जीनोमिक्स यूके के कंसोर्टियम के निदेशक शेरोन पीकॉक ने  एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि कैंट कोरोना वायरस वैरिएंट पूरे ब्रिटेन में फैल चुका है और इसकी पूरी संभावना है कि ये पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाला है।
ब्रिटिश वैज्ञानिक ने कहा कि एक बार जब हम [वायरस] के शीर्ष पर पहुंच जाते हैं या यह स्वयं को विषाणु-जनित बीमारी से बाहर निकाल देता है- तब हम इसके बारे में चिंता करना बंद कर सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है भविष्य में हम सालों तक ऐसा ही करने वाले हैं। हम अभी 10 साल तक इस वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।
भारत,अमेरिका, ब्रिटेन,जापान,जर्मनी,स्विट्जरलैंड, चीन समेत दुनियां के तमाम देशों में चल रहा है कोरोना से बचाव का टीकाकरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20210211 WA0005 300x235 Previous post 【उद्धव सरकार का छोटा मन और छोटी मानसिकता ने किया गवर्नर का अपमान=】
IMG 20210211 WA0009 300x255 Next post 【सेना को बनना होगा और मजबूत,खतरनाक व आक्रामक=नरवणे】