★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
[पूर्व मन्त्री कृपाशंकर सिंह ने कहा टीका पूरी तरह से है सुरक्षित, अफवाहों पर ध्यान न देते हुए लगवाए कोरोना वैक्सीन, जिससे देश को इस जानलेवा महामारी से बचाया जा सके]
{इस मौके पर जेजे हॉस्पिटल के निदेशक डॉ लहाने भी रहे मौजूद,सोमवार को दिल्ली में पीएम मोदी,चेन्नई में उपराष्ट्रपति नायडू समेत तमाम हस्तियों ने लगवाया टीका}
♂÷प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन दिल्ली के एम्स में जाकर ली थी जिसका बड़ा असर होता हुआ दिख रहा है।जिसके पश्चात देखा जा रहा है कि अब सत्तापक्ष के बड़े-बड़े नामों के साथ विपक्ष के भी कुछ बड़े शख्शियतों ने भी कोरोना का टीका लगवाकर आम जनता को वैक्सिनेशन के प्रति बड़ा सन्देश दिया है।
कल जहाँ उपराष्ट्रपति वैकैया नायडू,केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह,पूर्व केन्द्रीय मन्त्री व एनसीपी प्रमुख शरद पवार,उनकी सुपुत्री सांसद, सुप्रिया सुले,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केन्द्रीय मन्त्री डॉ. जितेंद्र सिंह,केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री हर्षवर्द्धन ने टीका लगवा चुके हैं।डेढ़ में टीकाकरण की स्थिति दुनियां के बाकी देशों से बहुत अच्छी दशा में चल रही है।
उधर आज महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मन्त्री कृपाशंकर सिंह ने भी मुम्बई के जे.जे.हॉस्पिटल में जाकर टिका लगवाया।इस दौरान अस्पताल के निदेशक डॉ. लहाने की उपस्थिति में कोवैक्सीन का टीका लगाया गया।
पूर्वमंत्री ने कहा कि टिका पूरी तरह सुरक्षित है लोग अफ़वाहों में न जाकर वैक्सिनेशन जरूर कराए,जिससे कोरोना नामक जानलेवा बीमारी,महामारी से खुद को व देश को बचाया जा सके।






















