★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मुख्यमंत्री ठाकरे ने विधानसभा सत्र के समापन के बाद मीडिया का किया धन्यवाद कहा जनता के बीच साझा करने के लिए धन्यवाद}
[तीनो सहयोगी दलों व विपक्षी विधायकों को धनी,महाराष्ट्र न कभी रुका है न कभी रुकेगा कहा राज्य के मुखिया उद्धव ठाकरे ने]
(अगला विधानसभा सत्र 5 जुलाई से शुरू होगा मुख्यमंत्री ने दी जानकारी)
♂÷महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मीडिया को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि आज हमारा विधानसभा का सत्र समाप्त हो गया है, कोरोना काल में सत्र चलाना चुनौती पूर्ण था,किन्तु सभी नें कोविन्द19 कोरोना गाइडलाइंस नियमों का पालन करते हुए सहयोग दिया।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे शिवसेना, एनसीपी व कांग्रेस दलों के विधायक, मन्त्री, सहयोगी दलों के विधायक समेत विपक्षी विधायको को धन्यवाद।
ठाकरे ने कहा कि परसों बजट पेश किया गया था,जिस पर हमने कहा था कि महाराष्ट्र कभी नही रुका, महाराष्ट्र कभी नही रुकेगा।हमने एक ऐसा बजट दिया जो बिना किसी रुदन गीत गाये हर स्तर के लोगों को राहत देंगा।
सीएम ने कहा इस पर चर्चा हो चुकी है और इस बजट को मंजूरी दे दी गयी है, सत्र खत्म हो गया है औऱ अगले विधानसभा सत्र की घोषणा भी कर दी गयी है जो कि 5 जुलाई से चलेगा।
उन्होंने मीडिया से कहा पिछले 10 दिनों में जो कुछ भी हुआ उसके आप गवाह है लेकिन आपके जरिये पूरे राज्य में यह साझा करने के लिए आप लोगों का धन्यवाद करता हूँ।






















