★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि राज्य में कोविड19 कोरोना के मामले को देखते हुए 50 लाख की जगह अब 1 करोड़ खर्च कर सकेंगे एमएलए-एमएलसी}
[उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लगाए गए प्रतिबन्धों का लोग पालन नही करेंगे तो पूर्ण लाकडाउन लगाना पड़ सकता है]
(राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 63729 केस आये और 398 संक्रमितों की हुई मौत,अब तक 37 लाख से भी अधिक जा पहुँची हैं संक्रमितों की सँख्या,59551 की हो चुकी है मौत)
♂÷देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वाधिक बुरी दशा महाराष्ट्र की होती जा रही है, यहाँ पर कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण लगातार घातक होता जा रहा है आज शुक्रवार को 63729 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं तो वहीं इलाजरत 398 मरीजों की मौत हो गयी है।
उधर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि सभी विधायकों/एमएलसी को उनके निर्वाचन क्षेत्र में कोविड-19 से संबंधित कार्यों के लिए उन्हें दिए जाने वाले वार्षिक कोष से 1 करोड़ रुपये तक खर्च करने की इजाजत दी गई है जबकि पिछले साल 50 लाख रुपये खर्च करने की ही इजाजत थी।
उपमुख्यमंत्री पवार ने यह भी कहा कि प्रदेश में लगाए गए कोरोना संबंधी प्रतिबंधों का अगर लोग पालन नहीं करते हैं, तो हमें पिछले साल की तरह पूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।उन्होंने कहा, “निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के परिजन डॉक्टरों को संक्रमण की गंभीरता की परवाह किए बिना रेमडेसिविर दवा की व्यवस्था करने का दबाव बना रहे हैं,ऐसे में मैं डॉक्टरों से केवल महत्वपूर्ण मामलों में रेमडेसिविर का उपयोग करने का अनुरोध करता हूं, चाहे इस व्यवस्था के लिए कुछ भी करना पड़े. हम भी इस पर काम कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 63,729 नए मामले सामने आए, जो अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं, इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 398 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के 63,729 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 37,03,584 हो गई है जबकि 398 और लोगों की मौत होने से संक्रमण से राज्य में अब तक 59,551 लोगों की मौत हो चुकी है।
इससे पहले राज्य में 11 अप्रैल को सर्वाधिक 63,294 नए मामले सामने आए थे,उसके बाद 15 अप्रैल को राज्य में 61,695 मामले आए थे।उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 45,335 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 30,04,391 हो गई है, अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 6,38,034 हो गई है।






















