★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बढ़ते कोरोना प्रकोप के बीच पूर्व आईएएस रहे एके शर्मा ने शहर गाँव के 110 वार्डों के लिए गाड़ियों को किया गया रवाना}
[नगर आयुक्त के निर्देशन में सेनिटाईजेशन एवं स्वच्छता का कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ,समस्त कर्मियों को बाँटे गए पीपीई किट व दवा]
♂÷ नगर आयुक्त के निर्देशन में कोरोना महामारी कोविड-१९ के प्रकोप को देखते हुए आज शनिवार को नगर निगम सीमान्तर्गत कोरोना महामारी के प्रभावी नियंत्रण हेतु बृहद स्तर पर सेनिटाईजेशन एवं स्वच्छता कार्य का शुभारम्भ विधान परिषद सदस्य व पीएम मोदी के विश्वत माने जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी ए०के०शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके तहत वाराणसी और आसपास के जिलों में बिगड़ते कोविड-१९ महामारी को नियंत्रित करने के लिए कदम बढ़ाते हुए नगर निगम वाराणसी के क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर नगर निगम के पूर्व के ९० वार्डो एवं समायोजित गाॅव ८४ गावों के साथ कुल ११० वार्डो में सेनिटाईजेशन हेतु गाडियों को रवाना किया गया,तथा कोरोना से बचाव हेतु समस्त जनता को सरकार द्वारा जारी कोविड गाईडलाईन को पालन करने व अधिक से अधिक ’’दो गज दूरी / मास्क है जरूरी” का पालन करने व समस्त जन को भीड़/भाड़ वाले ऐसे स्थानों पर ना जाने व भीड़/भाड़ वाले कार्यक्रमों का आयोजन ना करने की अपिल भी की ताकि, समस्त जन अपने परिवार को इस कोरोना महामारी से बचाया जा सके के साथ ही समस्त उपस्थित कर्मचारियों एवं आम जन को कोरोना बचाव हेतु दवा 【विटीमिन-सी ५००mg / जिंक २०mg / पैरासिटामोल ५००mg / डाॅक्सीसाइकलिन हाईड्रोक्लोराइड कैप्सूल, एवं Ivermectin 6 mg】 के साथ ही एन-९५ मास्क व सेनिटाईजर से युक्त एक/एक कीटबैग का वितरण कर निरोग बने रहने व स्वस्थ्य समाज की कल्पना का संदेश दिया गया।

वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में विषेतह सफाई अभियान चलाकर विसंक्रमित किये जाने व सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु प्रयास किये जाने हेतु एन०जी०ओ० तथा सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लेते हुए कोरोना के बढ़ते प्रकोप के रोकथाम हेतु वार्ड वार स्वच्छता निगरानी कमेटीयो का गठन कर योजनावार कार्य कराया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण हेतु कीट नाशक/फंगस नाशक दवाओं के छिड़काव हेतु मेलाथियान / ब्लिचिंग / हाईड्रोक्लोराइड / डेल्टामाईथीन / चूना इत्यादि स्टाक के साथ सफाई कार्य में लगाये गये सुपरवाईजर/सफाई निरीक्षको को मास्क उपलब्ध कराते हुए विशेष सफाई का कार्य कराया जा रहा है।उसके साथ ही सफाई कर्मियों को विशेष PPE 【Personal Protective Equipment】 उपलब्ध करायी गयी है। नगर निगम में संचालित ३८५ मोटराईज्ड गाड़िया एवं २००० संचालित मैनुएल गाडिया सम्मिलित है। नगर निगम के क्षेत्रांतर्गत पांच जोनो के ९० वार्डो में १२० हैण्ड स्प्रे सैनिटाइजर मशीन / १९ साइकिल फाॅगिंग मशीन / नगर निगम की ५ वाटर स्प्रिंकलर ०६ बड़ी फाॅगिंग गाड़िया / ०६ फायर ब्रिगेड की अग्निशमन गाड़िया के साथ ही जल/कल की ०६ जेटिंग गाड़िया एवं ०२ बुलट मोटर साईकिल इस कोरोना महामारी के प्रभावी नियंत्रण हेतु अपनी सेवा प्रदान कर लोगों को इस महामारी सेे बचाव का कार्य सेनेटाईजेशन के माध्यम से निरंतर कर रही है।
नगर आयुक्त गौरांग राठी द्वारा बताया गया कि नगरी सीमा में सघन आबादी होने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ऐसे जगहों को विशेष रूप से चयनित किया गया है जहां संक्रमण काफी ज्यादा है तथा मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस प्रकार सघन अभियान चलाकर इसे नियंत्रित किये जाने का प्रयास है। स्वच्छता में लगे सभी सफाई कर्मी प्रत्येक दिवस दो पाली में अपने निर्धारित क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम के साथ गलियों, तालाबों आदि में ब्लीचिंग का छिड़काव एवं एंटी लारवा स्प्रे का भी उपयोग करेंगे। वाराणसी के नगरीय सीमा क्षेत्र तक २ दिन के सप्ताहांत लॉकडाउन में वृहद सेनेटाइजेशन एवं स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। कोविड के बचाव के संदेशों को स्मार्ट सीटी द्वारा संचालित ५५ चौराहो पर लगे पी०ए० सिस्टम के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।
तत्पश्चात् डा० एन०पी० सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डा० बी०बी० सिंह सी०एम०ओ०, रामसकल यादव जोनल सेनेट्री अधिकारी,गौरी शंकर वाष्र्णेय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, शैलेश ठाकूर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक,राजनाथ यादव सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संक्रामक अनुभाग द्वारा सेनेटाईजेशन का कार्य सुनिश्चित कराने व सहयोगार्थ में जल कल विभाग व फायर ब्रिगेड विभाग के साथ ही नगर निगम से नृपेन्द्र शंकर सिंह, प्रभारी पम्प शत्रुन्जय कुमार, विवेक बोहरा,श्रीमती अपर्णा वाजपेयी ,डा० विन्यानंद द्विवेदी प्रभारी अधिकारी सी०एस०यू० , डॉ० श्रीवास्तव प्रभारी अधिकारी आई०आर०सी०, दिलीप यादव लिपिक स्वास्थ्य विभाग, राकेश विश्वकर्मा स्मार्ट सिटी,बृजेश प्रजापति एवं समस्त उपस्थित पत्रकार/छायाकार बन्धुओं के साथ ही उपस्थित समस्त कर्मचारीगणों को इस कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रतिभाग करने व सफल बनाने हेतु उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया तथा स्वच्छ काशी सुन्दर काशी के सम्बोधन के साथ कोरोना महामारी के प्रभावी नियंत्रण हेतु बृहद स्तर पर सेनिटाईजेशन कार्य को प्रतिदिन गति प्रदान करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया ।






















