★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{IFWJ के नेशनल प्रेसिडेंट व वरिष्ठ पत्रकार डॉ के विक्रम राव व के विश्वदेव राव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात}
[मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने दावा की कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस से मुक़ाबले के लिए सरकारी तंत्र है तैयार]
♂÷ कोविड—19 के दोनों दौर पर सफलता से काबू पाकर अब उत्तर प्रदेश शासन नये किस्म ”डेल्टा प्लस” से सामना करने हेतु तत्पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उक्त दावा वरिष्ठ पत्रकार व IFWJ के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ.के.विक्रम राव से मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई भेंट के दौरान कही।
लखनऊ के लोकभवन सचिवालय में अपने कक्ष में योगीजी से आज हमारी भेंट हुयी थी। साथ में पत्रकार विश्वदेव भी रहे।
मालूम हो कि केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग ने राज्यों को ”डेल्टा प्लस” की बाबत सचेत कर दिया है। सूचना के अनुसार बेंगलूरु में इसका प्रभाव दिखा है। जबकि केरल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चेतावनी का बिगुल बजा है।
कोरोना का ”डेल्टा प्लस” वैरिएंट संक्रामक डेल्टा वैरिएंट का ही बदला हुआ रुप है। भारत में दूसरी लहर के लिए डेल्टा ही जिम्मेदार माना जाता है। डेल्टा प्लस वैरिएंट (B.1.617.2.1) डेल्टा वैरिएंट (B.1.617.2) में ही आए बदलाव से बना है। डेल्टा वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में आये एक बदलाव (म्यूटेशन) के कारण डेल्टा प्लस बना। स्पाइक प्रोटीन से ही वायरस शरीर में फैलता है। डेल्टा प्लस के स्पाइक प्रोटीन में जो बदलाव देखा गया है वही बदलाव साउथ अफ्रीका में सबसे पहले पाये गये बीटा वैरिएंट में भी देखा गया है।






















