★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल की मौजूदगी में होंगे बीजेपी में शामिल दिग्गज उत्तरभारतीय नेता श्री सिंह}
[दिवंगत विधायक राव साहेब क़दम के पुत्र यतिन कदम भी बुधवार को भाजपा में होंगे शामिल ]
(राष्ट्रवादी विधारधारा व देशहित में किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर शामिल हो रहा हूँ बीजेपी में=कृपाशंकर)
♂÷दिग्गज उत्तर भारतीय नेता व पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह और नासिक जिले के युवा नेता यतिन रावसाहेब कदम बुधवार, 7 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटिल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
विदित हो कि काँग्रेस से राजनीति की शुरुआत करने वाले कृपाशंकर सिंह महाराष्ट्र,मुम्बई की राजनीती में बड़ा नाम माने जाते हैं, उत्तर भारतीयों में उनकी खासी पकड़ व लोकप्रियता है।उन्होंने काफ़ी दिनों पूर्व ही काँग्रेस से इस्तीफा दे दिया था व गाहे बगाहे पीएम मोदी व बीजेपी के पक्ष में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष बयान देते रहे जिससे लोगों को यक़ीन था कि वह देर-सबेर भगवादल की ही राजनीति करेंगे।
वहीं यतिन कदम निफाड विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक रावसाहेब कदम के पुत्र हैं और नासिक जिला परिषद के सदस्य हैं। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगा।
पूर्व गृहराज्य मन्त्री श्री सिंह ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विधारधारा से प्रभावित होकर इस पार्टी का झंडा उठाने जा रहे हैं।उन्हें कहा कि पूर्व में मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 32A हटाने से जहाँ देश ने इस क़दम की सराहना की,तो काँग्रेस ने विरोध किया,जिसके चलते मैंने इस मुद्दे को लेकर काँग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था।






















